फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rapairing of dam

बारिश थमते ही तटबंध बचाने में तेजी

Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
basti
basti Updated Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
rapairing of dam
तटबंध पर चल रहा मरम्मत का कार्य। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। लगातार दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात में बंद काम में मंगलवार को तेजी आ गई। तटबंध मरम्मत के लिए ट्रॉलियों में मिट्टी भर कर जगह-जगह गिराया जाने लगा है। 
विज्ञापन

 पिछले 48 घंटे में घाघरा का जलस्तर करीब डेढ़ मीटर बढ़ने के बाद मंगलवार रात से ही नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। जिससे बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। एक बार फिर तटबंध के किनारे बोरियों में मिट्टी भर कर बेस बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कटरिया-चांदपुर तटबंध पर अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू पहुंचे। तटबंध पर हो रहे कार्यों की जांच की। कटरिया-चांदपुर तटबंध करीब दो किलोमीटर हिस्से में पूरी तरह से जर्जर है। मौके पर बांध मरम्मत का कार्य चल रहा है। अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू ने तटबंध पर काम करवा रहे लोगों और वहां उपस्थित बाढ़ खंड के अधिकारियों को भी कड़ी हिदायत दी। कहा कि बांध मरम्मत के कार्य में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। दो तीन दिन में बोल्डर गिरने लगेगा। मंगलवार को गोरखपुर मीटिंग है। जिस में उच्च अधिकारियों से कटरिया-चादपुर तटबंध पर बोल्डर की सख्त जरूरत है।  इसको उच्च अधिकारियों को बताया जाएगा और प्रयास किया जाएगा की बोल्डर एक-दो दिन में पहुंचना शुरू हो जाए। मौके पर एसडीओ जितेन्द्र कुमार जूनियर इंजीनियर संजय यादव, विजय प्रकाश, स्वप्निल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed