फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ranjeet was going through stress, police is investigating call details

Basti News: तनाव से गुजर रहा था रणजीत पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

Fri, 23 Jan 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ranjeet was going through stress, police is investigating call details
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा उपाध्याय गांव के रणजीत (45) की खुदकुशी के पीछे कई कहानी निकल कर सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि युवक तनाव के दौर से गुजर रहा था।
विज्ञापन

जबकि पत्नी संगीता का कहना है कि यदि पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच करे तो सच्चाई सामने आ सकती है। उसका आरोप है कि पति के मृत्यु की जिम्मेदार एक महिला है। पति दिनभर मोबाइल पर व्यस्त रहते थे। परिवार से बात कम करते थे। 16 दिन बाद प्रयागराज से घर लौटे थे। चर्चा है कि महिला भी उनके साथ गई थी।
विज्ञापन

पुलिस रणजीत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पत्नी संगीता का आरोप है कि रणजीत का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध था। वह दो बच्चों के साथ दो माह से लापता है। चर्चा है कि 16 दिन पहले रणजीत घर पर यह बताकर निकला था कि वह प्रयागराज माघ मेले में जा रहा है। घर लौटने के बाद वह गुमसुम रहने लगा था। बीबी-बच्चों और न गांव वालों से बातचीत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा है कि रणजीत की मौत के पीछे प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक तनाव की भूमिका हो सकती है। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। लालगंज के थानेदार संजय कुमार ने बताया कि खुदकुशी के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही। जांच में पत्नी के आरोपों को भी शामिल किया गया है। परिवार की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed