फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rally held on National Voter's Day

Basti News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली रैली

Thu, 25 Jan 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Rally held on National Voter's Day
स्टेडियम में मतदाता जागरूकता रैली में शामिल छात्र-छात्राएं। संवाद
स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अंद्रा वामसी ने शपथ दिलाकर कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रित देश है, जहां मतदाता ही सरकार चुनते हैं। मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि मौलिक कर्तव्य भी है।
इससे पूर्व जीआईसी, जीजीआईसी, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेट्स की ओर से शहर में रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रैली शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचीं। जहां एसडीएम सदर गुलाबचंद, एनसीसी लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार शाही, और क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा व बीडीओ सदर ने मतदान के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चंद्र, डीडीओ संजय शर्मा, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
इस दौरान मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बेहतर काम करने पर डीएम ने अधिकारियों को सम्मानित किया। तहसीलदार सदर विनय प्रभाकर, उप जिलाधिकारी/बीडीओ सदर रामकृष्ण चौधरी, बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी, धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, ऊषा चौधरी, पुष्पलता, अंजली सिंह, कुसुम कांती, नीलम त्रिपाठी, सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, शशांक सिंह एवं मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

...

मंडलायुक्त ने मातहतों को दिलाई शपथ
मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय सभागार में कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव, पीए मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, रमेश चंद्र, अनुपम चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed