फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raksha Bandhan Festival: Sisters tied the bond of affection and prayed for their brothers' long lives.

रक्षाबंधन पर्व : स्नेह की डोर बांध बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

Sat, 29 Aug 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Festival: Sisters tied the bond of affection and prayed for their brothers' long lives.
अपने भाई समर्थ को राखी बांधती रीति स्रोत स्वयं
बस्ती। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार दिए। सुबह से ही घरों में पर्व का उल्लास नजर आया। शहर से लेकर गांव तक भाई-बहन एक-दूसरे से मिलने के लिए पहुंचे। कहीं गीत गूंजे तो कहीं पूजा-अर्चना के बाद राखी बांधने की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। बहनें राखी, रोली, चंदन, अक्षत, दीपक और मिठाई की थाल सजाकर भाइयों के सामने पहुंचीं। भाइयों ने भी पहले से तैयार होकर बहनों से राखी बंधवाई। इसके बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को नकदी, साड़ी और अन्य उपहार देकर पर्व की खुशियां बढ़ाईं। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने घर पहुंचे। सुबह से ही कार, बाइक और अन्य वाहनों से बहनों के आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

मंदिरों में भी बहनों ने पूजा-अर्चना कर भाइयों की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। कलवारी संवाद के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर कलवारी क्षेत्र में बहनों ने अपने भाईयों के कलाई पर स्नेह का डोर बांधा। बहनें थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दही, दीपक रखकर भाइयों के माथे पर चंदन लगाने के बाद आरती उतारी। मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की, भाइयों ने उपहार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बाजारों में भी रही चहल-पहल
रक्षाबंधन को लेकर पिछले कई दिनों से बाजारों में खरीदारी का दौर चल रहा था। शुक्रवार को भी राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर भीड़ रही। शहर में जगह-जगह राखी की दुकानें सजी थीं। मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की कतार लगी रही। भाई-बहन एक साथ बाजार पहुंचकर अपनी पसंद की राखियां और उपहार खरीदते नजर आए।

-----------
बच्चों में दिखा सबसे अधिक उत्साह
रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। रंग-बिरंगी पोशाक में सजे छोटे भाई-बहनों ने एक-दूसरे को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। राखी बंधवाने के बाद बच्चों ने आइसक्रीम और चॉकलेट की जमकर खरीदारी की। गीतों और हंसी-खुशी के बीच परिवारों ने पर्व मनाया। बच्चों की उछल-कूद से घरों का माहौल और भी खुशनुमा रहा।

--------
बनकटी में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व
बनकटी। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को बनकटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे जीवन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। बनकटी, देईसाड़, बानपुर में मिठाइयों की बिक्री हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed