फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rakhi with lights and cartoons are attracting children

Basti News: बच्चों का लुभा रहीं लाइट और कार्टून वाली राखियां

Fri, 08 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 08 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rakhi with lights and cartoons are attracting children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। फुटपाथ से लेकर माॅल तक दुकानों में राखियां सज गई हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे राखियां खरीदने पहुंच रहे हैं। राखी को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। लाइट और कार्टून वाली राखियां बच्चों को खूब भा रही हैं। गिफ्ट, मिठाई तथा कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लग रही है।
बाजार में इस बार बच्चों के लिए खास राखियां मंगाई गई हैं। लाइट वाली राखी से लेकर कार्टून करेक्टर, डोरेमान, मोटू-पतलू, टॉम-जैरी वाली राखियां बच्चों को खूब लुभा रही हैं। म्यूजिकल राखियां भी खूब बिक रही हैं। छोटे बच्चों के लिए मुलायम और रंग-बिरंगी राखियों मौजूद हैं। राखी विक्रेता संतोष गुप्ता ने बताया कि बच्चों की राखियां 10 रुपये से शुरू होकर 150 रुपये तक में मिल रही हैं। लाइट और म्यूजिकल राखी थोड़ी महंगी है। लेकिन, बच्चे उसे ही सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

युवतियों और महिलाओं के लिए भी बाजार में राखियों की वेराइटी की कमी नहीं है। स्टोन वर्क, कुंदन, मोती जड़ी राखियाें के साथ ही रक्षा सूत्र से बनी राखियों से लेकर रेशम, रुद्राक्ष आदि राखियां मौजूद हैं। बाजार में चांदी के रक्षासूत्र के साथ कुंदन और सिल्वर की राखियां भी मिल रही हैं। शहर में गांधीनगर, पुरानी बस्ती, कटरा, मालवीय रोड, सिविल लाइन्स, कंपनीबाग समेत सभी बाजारों में राखी की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई का असर राखी बाजार पर भी पड़ा है। बीते साल की तुलना में इस बार राखियों की कीमत में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है। राखी के साथ इस बार बाजार में गिफ्ट हैम्पर, चॉकलेट बॉक्स, ड्राई फ्रूट पैक जैसे गिफ्ट आइटम की भी बिक्री हो रही है। इसके अलावा मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed