फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rajgir injured in accident dies, father's shadow lifted from the heads of six children

Basti News: हादसे में घायल राजगीर की मौत, छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 18 Apr 2024 03:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Rajgir injured in accident dies, father's shadow lifted from the heads of six children
कलवारी। रामजानकी मार्ग पर मंगलवार शाम को दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई, जिससे छह बच्चों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया। कलवारी थाना क्षेत्र के भोयर चकदहा गांव के पुलिया के पास ऑटो व बाइक में टक्कर में चार लोग घायल हो गए थे, जिसमें बाइक चालक तथा ऑटो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर के चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। बुधवार की सुबह बाइक चालक राम पलट (44) निवासी रोहीपुर थाना कलवारी की मौत हो गई है। उसके छोटे भाई फूलचंद ने बताया कि राम पलट राजगीर का काम करते थे। उनकी तीन बेटी खुशबू, सीमा और अनीता तथा तीन बेटे शनि, विशाल तथा अर्जुन हैं। उनकी पत्नी तथा बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्योंकि घर की सारी जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर थी। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed