फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raj Kapoor's body was brought from Delhi, there was chaos in the village.

Basti News: दिल्ली से राजकपूर का शव लाया गया, गांव में मचा कोहराम

Wed, 26 Jun 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor's body was brought from Delhi, there was chaos in the village.
कप्तानगंज के एकटकवा गाँव में राज कपूर निषाद का शव पहुंचने पर रोते विलखते परिजन।
चचेरे भाई बबलू पर दोस्तों संग मिलकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन


कप्तानगंज क्षेत्र के एकटेकवा निवासी राज कपूर की दिल्ली में हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/टिनिच (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के एकटेकवा निवासी राज कपूर का शव मंगलवार को दिल्ली से घर लाया गया। शव देखते ही घर पर जुटे रिश्तेदारों व परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार शाम को दिल्ली में मामूली विवाद के बाद गांव के ही साथ रहने वाले दोस्तों ने चाकू घोंपकर राज कपूर की हत्या कर दी थी। दो हत्यारोपी दिल्ली में ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। तीसरे की तलाश में दिल्ली पुलिस सोमवार को एकटेकवा पहुंची थी। मामले में फरार बबलू की तलाश में दिल्ली पुलिस जाल बिछाए हुए है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकटेकवा गांव निवासी राजकपूर पुत्र स्व. रामजी दिल्ली के मायापुरी में रहकर काम करता था। उसके साथ में गांव के प्रहलाद, बबलू और अयोध्या जिले के किशन रहते थे। रविवार की शाम को किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ा तीनों ने मिलकर चाकू से राजकपूर पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। मायापुरी पुलिस ने किशन और प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

राज कपूर का चचेरा भाई बबलू तभी से फरार है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह एंबुलेंंस से जब राजकपूर का शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। उसके शव से लिपटकर परिवार के लोग रोने लगे। परिजनों को चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। चार साल पहले उसके पिता रामजी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसका छोटा भाई अरुण अभी पढ़ाई कर रहा है। राजकपूर की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी नंदिनी व पांच माह का बेटा है। घटना से पत्नी मां और भाई सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस की सुरक्षा के बीच शव का गांव के बगल के घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राजकपूर से जलते थे बबलू और प्रह्लाद
एकटेकवा गांव के रहने वाले राजकपूर बहुत मेहनती और ईमानदार था। अपनी ईमानदारी के बल पर वह कंपनी के सेठ का करीबी बन गया था। इससे बबलू और प्रह्लाद जलते थे। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed