{"_id":"6848887f3b46dddfaf03c47f","slug":"raised-voice-for-speedy-settlement-of-farmers-cases-basti-news-c-207-1-bst1004-138080-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किसानों के मुकदमों के शीघ्र निस्तारण की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किसानों के मुकदमों के शीघ्र निस्तारण की उठाई आवाज
Wed, 11 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने तहसील परिसर में पंचायत लगाई। सीएम तथा डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। तहसील न्यायालयों में लंबित किसानों के मुकदमों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने कहा कि एक चिटफंड कंपनी में किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की रकम फंसी है। वह धनराशि दिलाई जाए। तहसील मुख्यालय पर आधार कार्ड बनाने के लिए काउंटर खोलने और बंद पड़ी वाल्टरगंज चीनी मिल को दोबारा चालू कराकर किसानों का बकाया पैसा दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि धारा 24 में पैमाइश के लंबित मामलों के निस्तारण के साथ ही गांवों में घरौनी का शीघ्र वितरण कराना जरूरी है। साथ ही क्षेत्र में खराब पड़े राजकीय नलकूपों को ठीक कराया जाए।
माइनर की सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए तथा शिड्यूल के तहत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। संत कुमार भारती, कन्हैया प्रसाद, रामनयन, श्यामलाल, रामजीत, रामजगत, पीतांबर मौर्य, रामरेखा, लालबहादुर, माला, लक्ष्मी, ज्ञानमती, रामकली, कपुरा, रामरती आदि मौजूद रहे।