फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain water filled in Chaipurwa, danger of infectious disease

Basti News: चाईपुरवा में भरा बारिश का पानी, संक्रामक रोग का खतरा

Sun, 07 Jul 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Rain water filled in Chaipurwa, danger of infectious disease
शुगर मिल के चाईपुरवा मोहल्ले में बारिश के पानी को निकालने के लिए खोदता याुवक
फोटो
विज्ञापन


फैल चुकी है संक्रामक बीमारी, हो चुकी है सात मौत, हालात फिर खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशन से चीनी मिल स्थित श्याम नगर काॅलोनी तक जाने वाली सड़क के किनारे चिकवा टोला वार्ड के चाईपुरवा मोहल्ले में बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे यहां के लोग दहशत में हैं। कारण यह है कि करीब 15 साल पहले 2009 में यहां तीन घरों के सात लोगों की स्प्ताह भर के भीतर जल जनित संक्रामक रोग से मौत हो गई थी।
नागरिकों ने जिला प्रशासन से इस समस्या के निदान की मांग की है। चाईपुरवा मोहल्ले की करीब 700 की आबादी लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रही है। इसके लिए नगर पालिका ने पहले नाली बनवाई थी। बाद में रेलवे ने अपना स्वामित्व बताकर बंद कर दिया और अपनी जमीन का हवाला देकर नाली निर्माण शुरू किया। बाद में वह भी ठप हो गया। बाद में फिर जब इस पर नगर पालिका का स्वामित्व बना तो भी इसका स्थाई निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि आधी नाली बनवाकर नगर पालिका ने न तो जल निकासी की व्यवस्था बनाई और न ही निर्माण पूरा किया। इधर लगातार बारिश में लोग जलभराव के चलते घरों में जहां कैद हो गए, वहीं गंदे पानी के एकत्र होने से संक्रामक रोगों के फैलने का डर बना हुआ। अशोक अग्रवाल, दीपक, शिवकुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र निषाद व सदानंद ओझा आदि ने बताया कि उनके घरों के सामने जलभराव के लिए रेलवे जिम्मेदार है। जिला प्रशासन ने सीधे तौर पर इसे नगर पालिका क्षेत्र में घोषित कर दिया है। बताया कि वर्ष 2009 में उनके मोहल्ले में भीषण जलभराव के कारण तीन घरों से सात लोग संक्रामक रोग की चपेट में आ गए थे और अंततः उनकी मौत चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed