{"_id":"632610ee19a1602d2936b26c","slug":"rain-water-entered-the-houses-people-taking-shelter-elsewhere-basti-news-gkp450845867","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में घुसा बारिश का पानी, दूसरी जगह शरण ले रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में घुसा बारिश का पानी, दूसरी जगह शरण ले रहे लोग
विज्ञापन
घर में बारिश का पानी भरने से दूसरे के घर जरूरत का सामान लेकर शरण लेने जाता पीडि़त परिवार।
- फोटो : BASTI
घरों में घुसा बारिश का पानी, दूसरी जगह शरण ले रहे लोग
नरखोरिया व दुल्हिनपुरवा मजरे के सभी रास्ते पानी से अवरुद्ध
भानपुर(बस्ती)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरखोरिया और उसके दुल्हिनपुरवा मजरे के सभी प्रमुख रास्ते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश और नहर के पानी से जलमग्न हो गए हैं। इससे गांव वालों की परेशानी बढ़ गई। घरों के आसपास बारिश और नहर का पानी भर जाने से कच्चे मकानों के गिरने की स्थिति को देखते हुए लोग अपना घर छोड़ कर दूसरे के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।
गांव में जलनिकासी के लिए जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस पहल न किए जाने से ग्रामीणों के भीतर गुस्सा और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पानी निकासी के लिए बने कई मार्गों पर लोगों ने अवरोध कर दिया है। इससे पानी निकल कर बाहर नहीं जा पा रहा है।
गांव के सभी रास्तों पर पानी भरने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है। जरूरी कार्यों के लिए लोग उसमें घुस कर आने-जाने के लिए मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि दिन में तो किसी तरह काम चल जा रहा है, लेकिन रात में सभी ओर पानी भरा होने के चलते रास्ता नहीं दिखता। शाम होते ही लोग घरों मे कैद हो जा रहे हैं। मुख्य मागोँ पर कस्तूरबा विद्यालय, बाल विकास कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय नरखोरिया के सामने भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
------
बारिश और नहर के पानी का गांव के बाहर निकास न होने की वजह से गांव के रास्तों पर पानी भर रहा है। इसके लिए हल्का लेखपाल को अवगत कराया गया है। पानी निकासी का प्रबंध कराया जा रहा है।
जीतेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान नरखोरिया