फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain measuring device bad, work going on with the help of Ayodhya

बारिश मापी यंत्र खराब, अयोध्या के सहारे चल रहा काम

Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rain measuring device bad, work going on with the help of Ayodhya
बारिश मापी यंत्र खराब, अयोध्या के सहारे चल रहा काम
विज्ञापन

जनपद में हुई बारिश की नहीं मिल पाती है सटीक जानकारी
उद्यान विभाग में लगी आधुनिक मशीन तीन माह से खराब
बस्ती। मंडल मुख्यालय होने के बावजूद यहां बारिश मापी यंत्र (रेन गेज) नहीं है। जिले में कितनी मिली मीटर बारिश हुई इसकी रिपोर्ट के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या पर निर्भर रहना पड़ता है।
पहले औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में लगे यंत्र से बारिश का अंदाजा लग जाता था, लेकिन यंत्र खराब होने के बाद अयोध्या के सहारे रहना पड़ता है। चारों तहसीलों में नियमानुसार रेन गेज होना चाहिए। यंत्र न होने से कृषि और उद्यान विभाग सूने पड़े हैं। कृषि क्षेत्र में नवीनत तकनीकों की खोज और खेती में नए प्रयोग के लिए विख्यात कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में रेन गेज यंत्र ही नहीं लगा है। बंजरिया में स्थापित कृषि विज्ञान केंद्र को देश में सर्वश्रेष्ठ होने का खिताब मिल चुका है।
विज्ञापन

ऐसे में किसान को बारिश की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। इंडो इस्रायल परियोजना के तहत बंजरिया में स्थापित फल उत्कृष्टता केंद्र परिसर में मौसम की जानकारी के लिए अमेरिका की आधुनिक मशीन स्थापित की गई है, जो मौसम की आर्द्रता, हवा का रुख आदि की सटीक जानकारी उपलब्ध करा रही है, लेकिन बारिश मापने का सेंसर तीन माह से खराब होने के कारण जानकारी नहीं दे पा रही है। संयुक्त उद्यान निदेशक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंजरिया में स्थापित मशीन बारिश के बारे में जानकारी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों को मौसम की जानकारी भेजता है। इसी के सहारे कृषि व अन्य सहायक विभाग बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed