{"_id":"68e17bd707fee02617089f9c","slug":"rain-and-strong-winds-damage-paddy-and-sugarcane-crops-farmers-worried-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145208-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश व तेज हवा से धान-गन्ने की फसल को नुकसान, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश व तेज हवा से धान-गन्ने की फसल को नुकसान, किसान चिंतित
Sun, 05 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बभनान क्षेत्र के भटहा जंगल गांव में तेज बरसात के साथ हवा चलने से गिरी धान की फसल- संवाद
बभनान। क्षेत्र में दो दिन पहले हुई तेज तारिश और आंधी से धान और गन्ने की फसल को नुकसान हुआ। बालियां निकलते समय ही धान की फसल गिर गई। इससे पैदावार घटने की आशंका है। वहीं गन्ने की खड़ी फसल भी धराशायी हो गई है।
किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल के गिर जाने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है। गन्ने की फसल गिरने से उसकी वृद्धि रुक जाती है और जंगली जानवरों व चूहों से नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।
बभनान क्षेत्र में 70 से 80 प्रतिशत किसान गन्ने की खेती करते हैं। रमाकांत, सुधीर सिंह, मेंही लाल यादव, विजय कुमार वर्मा, रामरेख चौधरी आदि किसानों ने बताया कि तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया और गन्ना व धान दोनों फसलें प्रभावित हुईं। हालांकि जिन खेतों में धान की बालियां अभी नहीं निकली थीं, उनके लिए यह बरसात वरदान साबित हुई है। लंबे समय से सिंचाई के लिए निजी संसाधनों पर निर्भर किसानों को बारिश से बड़ी राहत भी मिली है।