फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   railway foot over bridge

Basti News: यात्रियों से भर जाता है रेलवे फुट ओवरब्रिज... चौड़ीकरण को नहीं मिला बजट

Tue, 11 Jul 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 11 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
railway foot over bridge
रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करके एक प्लेट फाम्र से दूसरे प्लेट फार्म पर जाता युवक।
बस्ती। यात्रियों की भीड़ के लिहाज से रेलवे स्टेशन का एकल फुटपाथ ओवरब्रिज संकरा महसूस किया जाने लगा है। यहां प्रतिदिन 54 यात्री ट्रेनों का ठहराव है, और 5 से 6 मालगाड़ियां भी रुकती हैं। सुबह-शाम स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक, दो और तीन यात्रियों से भरे रहते हैं।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों और लग्न के सीजन में यहां प्रतिदिन 25 हजार यात्रियों की आवक हो रही है। ऐसे में एकल फुट ओवरब्रिज भीड़ के घनत्व को नहीं झेल पा रहा है। यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए इस फुट ओवरब्रिज पर लाइन बनाकर चलना पड़ रहा है। तीन साल पहले इस एफओबी के चौड़ीकरण की कवायद शुरू हुई, लेकिन वह ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन

लगभग तीन दशक पहले रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म एक से दो, तीन और चार पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण हुआ था। तब यात्रियों की संख्या कम थी और ट्रेनों का ठहराव भी कम रहा। इसलिए इस एकल फुट ओवरब्रिज को एक से दो नंबर प्लेटफाॅर्म के बीच पांच मीटर और प्लेटफाॅर्म तीन और चार तक डेढ़ मीटर चौड़ाई में तैयार किया गया था। इधर एक दशक से रेल यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। वर्तमान में यहां के तीनों प्लेटफार्म पर यात्रियों का आवागमन हजारों में है। लगन एवं छुट्टियों के सीजन में इस स्टेशन पर प्रतिदिन 25-30 हजार यात्रियों का आना जाना हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के दौरान एफओबी यात्रियों से भर जाता है। बड़ी मुश्किल से लोग कतारबद्ध होकर धीरे-धीरे चल पाते हैं।
---------------
चौड़ीकरण के लिए तैयार हुआ था पौने दो करोड़ का प्रस्ताव
रेलवे के उच्चाधिकारियों ने जनवरी 2020 में यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए इस फुट ओवरब्रिज को चौड़ा किए जाने की आवश्यकता महसूस की थी। प्लेटफार्म तीन और चार तक इस फुट ओवरब्रिज को डेढ़ मीटर से बढ़ाकर पांच मीटर चौड़ा किए जाने के लिए रेलवे वर्क डिवीजन को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए एक करोड़ 73 लाख रुपये के इस्टीमेट के साथ प्रस्ताव भेजा भी गया। प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई, लेकिन जब तक धन का आवंटन होता तब तक कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में लॉकडाउन घोषित हो गया।
नतीजा एफओबी के चौड़ीकरण के प्रस्ताव की फाइल कुछ दिनों के बाद ठंडे बस्ते में चली गई। धन का आवंटन नहीं हो सका है। इससे चौड़ीकरण की उम्मीद टूट गई है। अब यदि बजट आवंटन होता भी है तो डीपीआर पुराना हो गया है। महंगाई दर बढ़ गई है। ऐसे में पुराने इस्टीमेट पर कार्य होना मुश्किल है।
----------------

स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एफओबी नहीं
रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर प्लेटफाॅर्म नंबर-एक से प्लेटफाॅर्म नंबर दो, तीन और चार पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हुआ है। यात्रियों को प्लेटफाॅर्म एक से अन्य प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए पूर्वी छोर पर बने ओवरब्रिज का ही सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि यात्रियों की बढ़ी संख्या के नाते दो प्लेटफाॅर्म की जरूरत महसूस की जा रही है। कभी-कभी पश्चिमी छोर पर बैठे यात्रियों की ट्रेन अचानक प्लेटफाॅर्म दो और तीन पर आने की सूचना प्रसारित होती है तो उन्हें रेलवे ट्रैक पर कूदकर जाना पड़ता है। क्योंकि पूर्वी छोर पर बने एफओबी की दूरी लगभग 200 मीटर पड़ जाती है।

-----------------

धन मिलने के बाद शुरू होगा कार्य
तकनीकी खामियों के कारण मुख्यालय से धन का आवंटन नहीं हो पाया है। धन मिलते ही एफओबी के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि अमृत भारत योजना के तहत दोबारा कार्ययोजना भेजी गई है।
-हीरामन प्रसाद, आईओडब्ल्यू, एनईआर, वर्क डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed