फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raids in Ayodhya to arrest the murderers

Basti News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए अयोध्या में दबिश

Wed, 22 Jan 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Raids in Ayodhya to arrest the murderers
कप्तानगंज (बस्ती)। सेंठा गांव में 50 दिन पहले हुई मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस की लगातार किरकिरी हो रही है। पुलिस टीमें दो दिन से अयोध्या धाम में छापा मार रही हैं।पुलिस की टीम में उसके एक रिश्तेदार को भी पहचान के लिए पुलिस टीमों ने साथ ले रखा है। अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर के पास पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। उसके बाद पुलिस टीमों ने अयोध्या के कई मंदिरों में खोजबीन की। मगर, मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर का तीन दिन पहले लोकेशन अयोध्या में मिला था। इससे पहले पुलिस प्रयागराज, उत्तराखंड और हरिद्वार सहित कई जगहों पर छापे मार चुकी है। नौ जनवरी को कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी देकर वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि चार दिसंबर 2024 को गोदावरी देवी (58) और उनकी बेटी सौम्या (24) का घर के अंदर कमरे में 80 फीसदी जला शव मिला था। गोदावरी की बड़ी बेटी सरिता ने बड़े पिता कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर, सौतेले भाई करुणाकर उर्फ लल्लन, सगे भाई राजन उर्फ राजेश, बिलोदर के बेटे कौशल चंद्र, कमलेश की पत्नी शांति देवी, राजन की पत्नी शिल्पा, कौशल चंद्र की पत्नी रंजना और दो अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। इनमें शिल्पा, शांति, करुणाकर, राजन और मुंबई के मो. आसिफ शेख को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed