{"_id":"66c0dac2d3e1e27d8106b9d4","slug":"raid-on-hookah-bar-six-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122292-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हुक्का बार पर छापा, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हुक्का बार पर छापा, छह गिरफ्तार
Sat, 17 Aug 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट व लॉज की आड़ में चल रहे हुक्का बार का भांडाफोड़ किया है। शनिवार की देर शाम छापा मारकर टीम ने संचालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ बीएनएस व सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर पुरानी बस्ती थाने की टीम ने दबिश दी। मौके से नितिन श्रीवास्तव निवासी ब्लाक रोड बैरिहवा थाना कोतवाली, सूरज कुमार निवासी होली पुरवा चाना हुजुरपुर जनपद बहराइच, रजनीश कुमार निवासी गदहाखोर थाना कोतवाली, रंजीत कुमार निवासी गन्नापुर थाना वल्दीराय जनपद सुल्तानपुर, अमर यादव निवासी धर्मनगर थाना परसपुर जनपद गोण्डा और रविन्द्र कुमार निवासी होली पुरवा थाना हुजुरपुर जनपद बहराइच शामिल हैं। वहां से 08 हुक्का मय पाइप, 05 मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए। उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। संवाद