फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raftar garbage container collides with pickup, three injured

Basti News: रफ्तार का कहर कंटेनर और पिकअप का टक्कर, तीन घायल

Mon, 01 Jun 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Raftar garbage container collides with pickup, three injured
दुकान में घुसा कंटेनर।
कलवारी। राम-जानकी मार्ग व लुंबिनी-दूद्धी मार्ग को जोड़ने वाले कलवारी चौराहे पर शनिवार की रात करीब एक बजे रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब तेज गति से चल रहे कंटेनर व पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गया जिसमें पिकअप पलट गई तथा उसी के ऊपर अनियंत्रित होकर कंटेनर भी पलट गया। दोनों वाहनों के टक्कर में मुर्गी लदे पिकअप का चालक व खलासी तथा बेकरी का सामान लदे कंटेनर के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों के टक्कर से इतना तेज आवाज उठा कि मध्य रात्रि होने के बावजूद भी आसपास के लोग जग कर दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद चौराहे पर जाम लग गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसे, जिससे फुटवियर की दुकान और भूजा-मूंगफली व पान की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिकअप छावनी की ओर से मुर्गियां लादकर आजमगढ़ जा रहा था, जबकि कंटेनर सिकरीगंज से बेकरी का सामान लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन तेज गति से कलवारी चौराहे पर पहुंचे आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक दिलसाद 30 वर्ष एवं मो उमर 28 वर्ष निवासी थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कंटेनर का चालक लवकुश निवासी बदायूं भी बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने तीनों घायलों को कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गए जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार पिकअप चालक दिलसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर के बाद पिकअप और कंटेनर सड़क किनारे स्थित मंगल प्रसाद अग्रहरि के भूजा, मूंगफली, रेवड़ी, बतासा की दुकान व अजय की पान की दुकान, मनोहर लाल की फुटवियर की दुकान तथा अनिल की टॉफी की दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए जा घुसे। गनीमत रही कि घटना के समय दुकानें बंद थीं और दुकानदार घर के अंदर जा चुके थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के चलते चौराहे पर घंटों तक यातायात बाधित रहा क्योंकि कंटेनर राम जानकी मार्ग पर पूरे सड़क पर पलट गया था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर कब्जे में ले लिया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। लोगों के अनुसार तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय से कैली अस्पताल तथा वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया गया है
विज्ञापन



कलवारी चौराहे पर गोल चक्कर व ब्रेकर लगाने की मांग
कलवारी चौराहे पर आये दिन हो रहे हादसों को लेकर ग्रामीणों ने गोल चक्कर एवं ब्रेकर लगवाने की प्रशासन से मांग की है। हर वर्ष चौराहे पर हादसे होते रहते है। समाज सेवी डॉ प्रेम त्रिपाठी, सियाराम सोनकर, मंगल, मनोहर लाल, गामा, सुरेश सिंह सहित लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर गोल चक्कर एवं ब्रेकर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कलवारी चौराहे पर सीसीटीवी लगा पोल टूटा
शनिवार की रात कलवारी चौराहे पर कंटेनर एवं पिकअप की जोरदार टक्कर में सीसीटीवी कैमर टूट गया। इसी त्रिनेत्र से कलवारी पुलिस चौराहे की देखभाल करते हुए निगरानी करती थी और चौराहे पर नजर रखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed