फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   raat mein pahuncha rehe bhojan

रात में जरूरतमंदो को भोजन पहुंचा रही मजिस्ट्रेट की गाड़ी

Sat, 04 Apr 2020 04:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
raat mein pahuncha rehe bhojan
रात में जरूरतमंदों को पहुंचा रहे भोजन
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन में तमाम परिवार भोजन की जरूरत को लेकर परेशान हैं। प्रशासन हर जरूरतमंद को भोजन पहुंचाने का दावा कर रहा है। हालांकि भोजन घर-घर तो नहीं पहुंचाया जा रहा है, मगर मजिस्ट्रेट की वह गाड़ी जिसमें भोजन रखकर राजस्व विभाग के कर्मी शहर के सड़कों पर रात को चक्कर काटते हैं। वे हर चौराहे पर गाड़ी रोक कर लोगों को भोजन दे रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार की रात कुछ ऐसा ही नजारा मालवीय मार्ग के मडवानगर चौराहे पर देखा। टीम से पूछा कि यह कौन लोग हैं जिन्हें भोजन का पैकेट दे रहे हैं तो जवाब मिला जो भी हाथ पसार रहा है वह जरूरतमंद है और उसे तत्काल भोजन का पैकेट दे दिया जा रहा है।
रात करीब आठ बजे मजिस्ट्रेट की गाड़ी में चार लोगों की टीम फर्राटे भरते हुए सड़क पर निकली। जिस चौराहे पर गाड़ी रुकी वहां सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से इस गाड़ी में बैठे शख्स ने पैकेट थमाया। जहां भीड़ एकत्रित होने लगी वहां उसने नियमानुसार दूरी कराकर लोगों को खड़ा कर दिया और इसके बाद क्रमवार भोजन दिया। प्रशासन के इस कार्य ने जरूरतमंदों का भरोसा जीत लिया है। कटरा निवासी पेशे से साइकिल मिस्त्री राजू ने बताया कि जब 21 दिन के लॉक डाउन की बात सुनी तो परेशान हो गया था क्योंकि वही परिवार का मुखिया है और मिस्त्री होने के नाते रोज कमाना और रोज खाना हो पाता है। परंतु इस समस्या का हल प्रशासन ने कर दिया।
विज्ञापन

भोजन बांट रहे कर्मियों ने बताया की उच्चाधिकारियों से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न सोने पाए और भोजन के बारे में उसे सोचने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed