फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Queues of patients suffering from viral infections, fever, and skin and respiratory ailments were seen at the health fair.

Basti News: आरोग्य मेले में वायरल, बुखार, त्वचा और सांस संबंधी मरीजों की रही कतार

Mon, 27 Jul 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Queues of patients suffering from viral infections, fever, and skin and respiratory ailments were seen at the health fair.
बनकटी पीएचसी में मरीज की जांच करते चिकित्सक संवाद
बस्ती। जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम में बदलाव के चलते वायरल संक्रमण, त्वचा रोग, सांस संबंधी समस्या, खांसी, बुखार और पेट दर्द के मरीज अधिक पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराईं और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। मेले में कुल 1175 मरीजों को परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती संवाद के अनुसार, नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती ने 45 मरीजों की जांच की। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 42 मरीजों को परामर्श दिया। चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, बारिश, खेती-किसानी और अन्य कारणों से सीएचसी और पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या कम रही। सीएचसी पर 21 मरीज पहुंचे। डॉ. फारुख खान ने मरीजों को परामर्श दिया, जबकि फार्मासिस्ट गुलाब ने दवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने 22 मरीजों की जांच की। यहां डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी बीमारी के मरीज अधिक आए। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया। बनकटी संवाद के अनुसार, पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में 15 मरीज पहुंचे। डॉ. अभिषेक यादव ने जांच कर दवाएं दीं। फार्मासिस्ट पीसी पांडेय और लैब टेक्नीशियन सुबास ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान संवाद के अनुसार, पीएचसी पर एलोपैथ चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने 89 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार शुक्ला ने दवाएं उपलब्ध कराईं। फार्मासिस्ट राजकरण चौधरी, एएनएम श्वेता देवी, अंकुर यादव ने सहयोग किया।
----------
सीएचसी बहादुरपुर में 32 मरीजों की हुई जांच
कलवारी। सीएचसी बहादुरपुर में आयोजित जन आरोग्य मेले में 32 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मेले में बुखार, खांसी, पेट दर्द, दस्त, आर्थो और बीपी से संबंधित मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण ने दवाएं दीं। स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय हेमंत कुमार और स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया।

-----------
भानपुर के तीन पीएचसी पर 130 मरीजों को मिला परामर्श
भानपुर। सीएचसी भानपुर के अंतर्गत तीन पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 130 मरीजों की जांच की गई। पीएचसी सगरा में 52 मरीजों को आयुष चिकित्सक डॉ. बृजनंदन मोदनवाल ने परामर्श दिया। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं वितरित कीं। लैब टेक्नीशियन की अनुपलब्धता के कारण रक्त जांच नहीं हो सकी। पीएचसी परसाकुतुब में डॉ. अजय कुमार ने 42 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दीं। लैब टेक्नीशियन दीप नारायण ने पांच मरीजों की जांच की। पीएचसी करमहिया में 36 मरीज पहुंचे। आयुष चिकित्सक डॉ. अमिश कुमार ने मरीजों को परामर्श दिया और फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं उपलब्ध कराईं। यहां भी लैब टेक्नीशियन नहीं होने से मरीजों की जांच प्रभावित रही।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed