फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Question raised on the working agency for taking 50 kg sugarcane extra

Basti News: 50 किलो गन्ना अतिरिक्त लेने पर कार्यदायी संस्था पर सवाल

Sun, 16 Feb 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 16 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Question raised on the working agency for taking 50 kg sugarcane extra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडेरवा। चीनी मिल मुंडेरवा के सभागार में शनिवार को बैठक हुई। इसमें घटतौली और कार्यदायी संस्था लेनिन को ब्लैक लिस्टेड करने का मुद्दा छाया रहा।
गन्ना सहकारी समिति मुंडेरवा के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार पाठक ने प्रधान प्रबंधक चीनी मिल मुंडेरवा को गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली तथा तौल कराने आए किसानों से प्रति गाड़ी 50 किलो गन्ना अतिरिक्त लेने की शिकायत की थी।
इस पर कार्रवाई न होने से नाराज चेयरमैन ने इसकी शिकायत संतकबीरनगर सदर विधायक और पीयूसी कमेटी के सदस्य अंकुर राज तिवारी से की थी।
इसे लेकर शनिवार को चीनी मिल मुंडेरवा के सभागार में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में गन्ना सहकारी समिति मुंडेरवा के चेयरमैन और निर्वतमान चेयरमैन दिवान चंद्र पटेल ने चीनी मिल की कार्यदायी संस्था लेनिन पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए उसे काली सूची में डालने की बात कही।
विज्ञापन

वर्तमान चेयरमैन सुरेंद्र कुमार पाठक ने गन्ना क्रय केंद्रो पर हो रही घटतौली और प्रति किसान 50 किलोग्राम गन्ना अतिरिक्त लेने को लेकर सचिव और कार्यदायी संस्था पर आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डायरेक्टर विनोद राय ने कहा कि बैठक में बुलाएे जाने के बावजूद कार्यदायी संस्था से किसी की उपस्थिति नहीं हुई। प्रधान प्रबंधक महेंद्र श्रीवास्तव और मुख्य गन्ना प्रवंधक रवींद्र धर द्विवेदी ने वर्ष 2025 में वसंत कालीन गन्ना बोवाई में मिलने वाले अनुदान के बारे में किसानों को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के साथ अन्य किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने गन्ना किसानों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। कहा कि एकता से लड़ाई जीती जा सकती है।

इस अवसर पर डायरेक्टर योगेन्द्र सिंह, महंत पाल, विनोद राय, विश्वजीत पाल, मारतेन्द्र प्रताप सिंह, राम दुलारे सिह, सुनील कुमार, गोरखनाथ शुक्ल, रणजीत चौधरी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed