फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   quarantine person death in basti

मुंबई से आए युवक का पेड़ से लटका शव मिला

Sun, 24 May 2020 06:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
quarantine person death in basti
मुंबई से आए युवक का पेड़ से लटका शव मिला
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। मुंबई से आकर खेत में बने मचान पर खुद को क्वारंटीन किए युवक का शव मिला है। परसौड़ा गांव के बाहर चकरोड पर स्थित नीम के पेड़ में साड़ी के फंदे से राजाबाबू (22) का शव लटका देख मृतक के बडे़ भाई ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से पेड़ से उतरा। राजाबाबू मुंबई में रहते थे। कुछ दिन पूर्व मुंबई से गांव लौटे थे। गांव के प्राथमिक विद्यालय में उन्हेें क्वारंटीन किया गया था। वहां परेशानी होने के चलते वह गांव के बाहर खेत में मचान बना कर खुद को क्वारंटीन कर लिए थे। रविवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटकते शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी।
विज्ञापन

परिजन उसके साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक का कहना है कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed