{"_id":"6ab577316d003ff8c00add7f","slug":"quality-resolution-of-igrs-complaints-is-not-taking-place-basti-news-c-207-1-bst1031-167686-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आईजीआरएस की शिकायतों का नहीं हो रहा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आईजीआरएस की शिकायतों का नहीं हो रहा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
विज्ञापन
बस्ती। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण नहीं हो रहा है। जिससे शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं। कई बार अधिकारियों की समीक्षा में यह प्रकरण सामने भी आ चुका है। हाल ही में नगर विकास विभाग के मंत्री ने इसकी समीक्षा की थी, जिसमें उन्होंने गड़बड़ी पकड़ी थी। अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका व नगर पंचायतों को प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में भी ढिलाई बरती जा रही है। वर्ष 2026-27 में नगर पालिका को प्राप्त आठ शिकायतें ऐसी है जिनके निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है।
नगर पालिका में अधिकांश शिकायतें नाली सफाई, नाले पर ढक्कन लगाने, अतिक्रमण हटाने व बदहाल सड़क निर्माण की आती हैं। ईओ अंगद गुप्ता ने कहा कि समय सीमा के अंदर सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कर दिया जाता है। विवाद वाले प्रकरण में शिकायतकर्ता असंतुष्ट होते है। नाली व अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर जब टीम मामले का निस्तारण करने जाती है तो पता चलता है कि अतिक्रमण नगर पालिका की सड़क या नाली पर नहीं रहता। ऐसे में अतिक्रमण हटाने का कार्य नहीं हो पाता है। शिकायतकर्ता पोर्टल पर अपनी असंतुष्टी प्रकट करते हैं। कप्तानगंज नगर पंचायत में चार, नगर पंचायत गनेशपुर में दो शिकायतें असंतुष्ट की श्रेणी में है। हर्रैया व बभनान में एक- एक प्रकरण असंतुष्ट की श्रेणी में है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या है आईजीआरएस पोर्टल
आईजीआरएस पोर्टल शिकायत निवारण के लिए एक एकीकृत प्रणाली है। इसके जरिए एक नागरिक आसानी से शिकायत दर्ज कर सकता है, सभी महत्वपूर्ण प्लेटफार्म पर दर्ज शिकायत को ट्रैक कर सकता है। गुणवत्ता और समय से मामले में उनकी संतुष्टि का उत्तर प्राप्त कर सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जल निकासी की समस्या को लेकर आईजीआरएस पर कई शिकायत दर्ज कराया था। अभी तक नाली निर्माण नहीं हुआ। एक बार बजट का रोड़ा बताकर टाल दिया गया, एक बार जल्द ही निर्माण कराने की रिपोर्ट लगा दी गई, लेकिन निर्माण नहीं हुआ। रुस्तम, अटल नगर वार्ड, नगर पंचायत गनेशपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- --
तीन माह पहले रास्ता निर्माण को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत की थी। टीम मौके पर आई थी। रास्ते से अतिक्रमण को हटा दिया, लेकिन निर्माण नहीं कराया गया। इसलिए वह निस्तारण से असंतुष्ट है।
सुधा पाल, गांधीनगर वार्ड, नगर पंचायत बनकटी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाता है। कुछ प्रकरण विवाद वाले या ऐसे होते है जिनके निस्तारण में थोड़ा समय लगता है, ऐसे में शिकायतकर्ता असंतुष्टी का फीडबैक देते हैं। इन प्रकरणों को भी निस्तारित करने का पूरा प्रयास किया जाता है।
- कीर्ति प्रकाश भारती, प्रभारी स्थानीय निकाय