फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PWD will brighten 37 roads

Basti News: मिलों तक गन्ना पहुंचाने वाली 37 सड़कों को चमकाएगा पीडब्ल्यूडी

Fri, 03 May 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
PWD will brighten 37 roads
गन्ना विभाग ने पीडब्ल्यूडी को भेजा था प्रस्ताव
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने 43 किमी सड़कों के कायाकल्प के लिए शासन को भेजा है 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाने वाली मंडल की 37 अति क्षतिग्रस्त सड़कों को पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर नए कलेवर में चमकाएंगे। इसके लिए गन्ना विभाग की मांग पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने फरवरी में सर्वे पूरा कर प्रसताव शासन को भेज दिया है। इस पर मुहर लगते ही यह सड़कें नए कलेवर में आ जाएंगी। इन सड़कों से संबंधित गांवों के राहगीरों का आवागमन बेहतर हो जाएगा।

चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाने के लिए गन्ना विकास विभाग के चीनी उद्योग अनुभाग ने बस्ती व सिद्धार्थनगर जिले की 63 सड़कों का निर्माण करवाया है। इनमें 37 सड़कों की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। इनमें 32 बस्ती व पांच सड़कें सिद्धार्थनगर में पाई गई हैं। भार लदे वाहनों की आवाजाही से मानक विहीन सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं। इनका स्वामित्व गन्ना विभाग के पास था, इसलिए मरम्मत व रखरखाव भी बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

सड़कों की जर्जर हालत को देखते हुए गन्ना विभाग ने पीडब्ल्यूडी को इन सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण और पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी थी। बस्ती पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता संजय श्रीवास्तव ने अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार को दोनों जिलों के विभागीय इंजीनियरों से इन सड़कों का सर्वे करवा कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। अभियंताओं ने टीम के साथ सर्वे पूरा करवाकर दोनों जिलों की 37 सड़कों को चमकाने के लिए 11.03 करोड़ रुपये का प्रस्तव विभाग मुख्यालय के जरिए शासन को भेज दिया है। इस धन से दोनों जिलों की 43.39 किमी लंबी सड़कों को नए कलेवर में चमकाया जाएगा। स
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
गन्ना विकास विभाग के प्रस्ताव पर दोनों जिलों के अधिशासी अभियंताओं की टीम से प्रस्ताव तैयार करवा कर विभाग मुख्यालय के जरिए शासन को उपलब्ध करा दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बस्ती सर्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed