फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PWD Minister inaugurated and laid the foundation stone of 22 projects worth Rs 150 crore.

Basti News: पीडब्ल्यूडी मंत्री ने डेढ़ सौ करोड़ की 22 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
PWD Minister inaugurated and laid the foundation stone of 22 projects worth Rs 150 crore.
छावनी ओवरब्रिज का कैबिनेट मंत्री लोकनिर्माण विभाग ने किया निरीक्षण।
- सांसद की मांग पर बस्ती में नए सर्किट हाउस के निर्माण जताई सहमति, मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन

- बड़ेवन से कंपनीबाग तक फोरलेन सड़क और कछुआरे घाट पर सेतु निर्माण का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने 150 करोड़ रुपये लागत की 22 परियोजनाओं का शनिवार को लोकार्पण- शिलान्यास किया। उन्होंने सांसद की मांग पर अमहट के निकट एक नए सर्किट हाउस के निर्माण पर सहमति पर भी जताई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने भीड़ को यह कहकर खुश कर दिया कि आप चुनाव में भाजपा के लिए वोटों की बौछार करते आ रहे हैं। इसीलिए मोदी- योगी की सरकार आपके लिए विकास परियोजनाओं की बौछार कर रही है। शहर के अमहट घाट के निकट विभाग की ओर सड़क एवं सेतु परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री पहुंचे। उन्होंने बटन दबाकर एक साथ 150 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण किया। कहा कि इतनी बड़ी संख्या में परियोजनाओं की बौछार पीएम मोदी और सीएम योगी की देन है।
विज्ञापन

बस्ती के सांसद भी जीवठ वाले व्यक्ति हैं। यह जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। जब तक उनके प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल जाती, तब वह चुप नहीं बैठते। यही हाल विधायक हर्रैया का भी है। इसीलिए बस्ती में लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं घोषणा वाला मंत्री नहीं बनना चाहता हूं। हवा में राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमारी सरकार काम पर विश्वास करती है। 2014 के पहले देश में और 2017 के पहले प्रदेश में अराजकता की राजनीति चल रही थी। जनता को सत्ता का दमन झेलना पड़ा था। उनका खूब शोषण हुआ। इसीलिए जनता ने व्यवस्था बदली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
जब विभागीय अफसरों को बुलाया मंच पर
मंत्री जितिन प्रसाद पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर और सेतु निगम के अधिशासी अभियंता को भीड़ के सामने मंच पर आने को कहा। बारी- बारी से दोनों अधिकारियों को माइक दिलवाकर जनता के सामने सवाल- जवाब किया। कहा कि आप लोग स्वयं जनता को बताइए कि प्रस्तावित परियोजनाएं कब से शुरू होंगी और कब पूरी होंगी। अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्ता के साथ सभी सड़कों का निर्माण समय भीतर कराया जाएगा।
------
शिलान्यास के साथ नए प्रस्ताव भी किए स्वीकार
कैबिनेट मंत्री ने 17 करोड़ की लागत से बनने वाले बड़ेवन- कंपनीबाग फोरलेन सड़क और 13 करोड़ की लागत से बनने वाले कछुआरे पुल समेत 22 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस बीच सांसद की ओर से अमहट घाट के पास नए सर्किट हाउस के निर्माण का प्रस्ताव पेश किया गया। जिस पर उन्होंने सहमति जताते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला अस्पताल से सोनूपार, देवरिया तक सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। वहीं विधायक हर्रैया अजय सिंह की मांग पर खम्हरिया सुजात से रेवारादास उभाई तक 25 करोड़ रुपये के सड़क को स्वीकृति प्रदान की।

----------------
विकास परियोजनाओं से अमहट की बनेगी नई पहचान : सांसद
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि अमहट क्षेत्र शहर का प्रवेश द्वार है। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम और पांच करोड़ की लागत से आधुनिक पार्क बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं के निर्माण से अमहट की नई पहचान बनेगी। इसके अलावा जिले की तीन नई सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाया गया है। इसमें बस्ती- महुली मार्ग, मखौड़ा, पैकौलिया हसीनाबाद मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed