फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PWD did survey for five roads, sent proposal

Basti News: पांच सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी ने किया सर्वे, भेजा प्रस्ताव

Sun, 29 Oct 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
PWD did survey for five roads, sent proposal
- 12.350 किमी सड़क निर्माण पर खर्च होगा 13.90 करोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र की जर्जर सड़कों पर शासन की मेहरबानी का फिर से इंतजार होने लगा है। क्योंकि शहरी क्षेत्र की पांच सड़कों का सर्वे पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने किया है। इसके निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव व सर्वे रिपोर्ट भेजी गई है। शहर की इन सड़कों की सर्वे में कुल लंबाई 12.350 किमी तय हुई है। इस पर करीब 13.90 करोड़ रुपये खर्च होगा।
करीब छह माह पहले नगर पालिका की जर्जर हो चुकी सड़कों के ठीक कराने का निर्देश तत्कालीन डीएम प्रियंका निरंजन ने दिया। पालिका ने जब इन सड़कों का सर्वे कराया, तो इसकी व्यवस्था में करीब 20 करोड़ का खर्च आया। इतना धन पालिका के पास नहीं था। ऐसे में प्रशासन ने शहर के नौ मुख्य मार्गों को पीडब्ल्यूडी के हवाले करने का प्रस्ताव पालिका के सामने रखा। इसके बाद पालिका की सहमति से इसे पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शासन की मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव काे भेजा गया मगर शासन में यह फाइल लटक गई। तमाम प्रयास के बाद जुलाई 2023 में भेजे गए सूची में से पांच प्रमुख सड़कों का सर्वे कराकर उसको व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने इसका सर्वे कराया।
विज्ञापन

पांच प्रमुख सड़कों को चयनित करने के बाद सर्वे में उसकी कुल लंबाई 12.350 किमी आई है। इसके निर्माण पर 13.90 करोड़ का आंगणन पीडब्ल्यूडी ने भेजा है।
-------
ये हैं वह सड़कें जिसे होना है हस्तांतरित
-आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहा से डीएम आवास से भुअर जेल रोड होते हुए कंपनी बाग चौराहे तक 2 किमी 1.95 करोड़।
- बस्ती कांटे मार्ग के रोडवेज तिराहे से दक्षिण दरवाजा होते हुए रेलवे स्टेशन से शुगर मिल मार्ग तक साढ़े तीन किमी 5.40 करोड़।
-बड़े वन कंपनी बाग मार्ग से सुभाष चौक से बस्ती कांटे मार्ग नेहरू तिराहे तक मालवीय रोड-2.90 किमी 4.55 करोड़़।
- बस्ती कांटे मार्ग अस्पताल चौराहा से दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार ,करुआ बाबा तिराहा पांडेय बाजार चौराहा होते हुए बांसी मार्ग पर नगर पालिका सीमा तक 3 किमी- 1.18 करोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस लाइन से डाकबंगला होते हुए कबीर तिराहा तक एक किमी- 82 लाख रुपये।
-------
शासन को सड़क निर्माण का सर्वे कराकर आंगणन भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी तत्काल इस पर नियमानुसार निर्माण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
-अवधेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed