फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Purvanchal's biggest Kanwar Yatra begins, four lane locked

Basti News: पूर्वांचल की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा शुरू, फोरलेन लॉक

Mon, 29 Jul 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal's biggest Kanwar Yatra begins, four lane locked
सोमवार से ही होने लगी कांवड़ियों की वापसी, अलर्ट हुई पुलिस
विज्ञापन

10 जोन, 19 सेक्टर में हाईवे को बांटकर की जा रही है निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पूर्वांचल की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा का सोमवार से आगाज हो चुका है। कांवड़ियों का जत्था अयोध्या से सरयू नदी का जल भरने के लिए रवाना होने लगा है। कुछ कांवड़िया जल भरकर वापसी भी करने लगे हैं। इसे देखते हुए सोमवार की सुबह चार बजे से गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर डायवर्जन लागू कर दिया गया। हालांकि, दिन में कांवड़ियों की भीड़ कम होने की वजह से यात्री और छोटे वाहनों को आवाजाही में ढील रही, लेकिन शाम पांच बजे के बाद सभी वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने से रोक दिया गया।
अधिकतर वाहन फुटहिया चौराहे से लुंबिनी-दुद्धी मार्ग की तरफ मोड़ दिया जा रहा है, जो लखनऊ जाने के लिए आंबेडकरनगर होकर निकल रहे हैं। लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन बाराबंकी से ही वाया गोंडा आ रहे हैं। इस बीच लोगों को ज्यादा दूरी की यात्रा करनी पड़ रही है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। जीपीएस के सहारे सफर करने वाले कई कार वाले भटकते देखे गए।
विज्ञापन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। 74 किलोमीटर की इस यात्रा में इस बार पांच लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। एसपी ने बताया कि जिले को 10 जोन और 19 सेक्टर में बांटकर निगरानी की जाएगी। सभी जोन व सेक्टर में मजिस्ट्रेट व पुलिस राजपत्रित अधिकारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फोरलेन के एक साइड की लेन कांवड़ यात्रियों के लिए रहेगी। जबकि दूसरी लेन रिजर्व रहेगी। अगर भीड़ बढ़ती है तो जरूरत के मुताबिक निर्णय लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि मंदिरों में भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। कुल डेढ़ हजार पुलिस कर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में तैनात किए गए हैं।
...
यह है रूट डायवर्जन प्लान

- गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से डायवर्ट कर बखिरा, नंदौर, खेसरहा, बांसी होते हुए आगे रवाना किया जाएगा।
- गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन (रोडवेज बस) बस्ती बड़ेवन ओवरब्रिज से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ जाएंगी।
- आंबेडकरनगर-टांडा से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी-धनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
- लखनऊ, अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को कटरा, लकड़मंडी से नवाबगंज मनकापुर की ओर और गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नन्दौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था होगी।


- लखनऊ-बाराबंकी की तरफ से गोरखपुर व बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर सुविधानुसार डायवर्ट करने की व्यवस्था होगी।
...
कांवड़ियों की सेवा में जगह-जगह शिविर
अयोध्या से लेकर भद्रेश्वरनाथ मंदिर के बीच के करीब 80 किलोमीटर के बीच जगह-जगह पर सैकड़ों सहायता केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसमें सामाजिक संस्थाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी देखी जा रही है। कोई मेडिकल कैंप की व्यवस्था कर रहा है तो कई भोजन और नाश्ते का प्रबंध करने में जुटे हैं। मनोरमा चेरिटेबुल ट्रस्ट की तरफ से संसारीपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिन तक शिविर में शिवभक्तों की सेवा की जाएगी। आयुष चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि उनकी तरफ से गोटवा में कैंप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed