{"_id":"65ac237f6d148701b50869d9","slug":"punjabs-dhaba-workers-death-remains-a-mystery-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10346-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पंजाब के ढाबा मजदूर की मौत बनी रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पंजाब के ढाबा मजदूर की मौत बनी रहस्य
Sun, 21 Jan 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
राजस्थानी ढाबे पर काम करता था सुदर्शन सिंह
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव के पास राजस्थानी ढाबा पर काम कर रहे पंजाब के मजदूर की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो पाया। उसके शरीर में मवाद बन गया था। डाॅक्टर का कहना है कि संभव है कि उसी वजह से मौत हुई। हालांकि, बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब प्रांत के मुकेरिया के रहने वाले सुदर्शन सिंह (57) पुत्र नंदन सिंह कई माह से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा (कटरी) गांव के पास राजस्थानी ढाबे पर काम करता था। बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे अचानक काम करते समय सुदर्शन सिंह की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। ढाबा मालिक ने ठंड लगने की बात कहकर घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मजदूर की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। बताया जा रहा है कि सुदर्शन सिंह की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन काम के आगे ढाबा मालिक ने उसकी सेहत का ध्यान नहीं दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिसरा प्रिजर्व किया गया है। जल्द उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।