फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pu board pariksha

आज से वितरित होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 02 Feb 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
pu board pariksha
यूपी बोर्ड परीक्षा : आज से वितरित होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के 15 दिन पहले कापियां भेज दी जाती हैं। कापियों का वितरण करने के लिए राजकीय इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है।

हर परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या के सापेक्ष ही उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बृजभूषण मौर्य ने हिदायत दी है कि उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण में किसी भी केंद्र के साथ भेदभाव की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जिस केंद्र को कापियां दी जाएं उसका प्रतिदिन लेखाजोखा पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। पिछले वर्ष सादी कापियों का ब्योरा कई विद्यालयों ने नहीं दिया है। ऐसे केंद्रों को पहले पिछले वर्ष की कापियों का ब्योरा कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। कापी वितरण केंद्र प्रभारी हीरा लाल ने बताया कि हाईस्कूल में ए और बी कॉपी 307206 और इंटर में 225762 कापियों की जरूरत है लेकिन हाईस्कूल में 15 हजार और इंटर में पांच हजार कापियां नहीं आई हैैं। जिसके लिए बोर्ड को डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed