फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pt. Deen Dayal inspiring life

पं. दीनदयाल का जीवन प्रेरणादायी

Mon, 12 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 12 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pt. Deen Dayal inspiring life
डा.श्यामगा प्रसाद मुखर्जी स्कूल मे डा.दीन दयाल उपाध्याय के जंयती पर गोष्ठी को संबोधित करते पूर्व सांसद अष्टभुर्जा प्रसाद शुक्ल।
पं. दीनदयाल उपाध्याय व नानाजी देशमुख का जीवन, दर्शन और आदर्श आज भी प्रेरणादायी है। देश इन दो महान विभूतियों का योगदान कभी नहीं भूलेगा। यह कहना है भाजपा के प्रदेश के सह  प्रभारी सुनील भाई ओझा  का। वह सोमवार को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कालेज जिगिना में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं नानाजी  देशमुख के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग के नव-दधीचि नानाजी देशमुख और पं. दीनदयाल उपाध्याय हमारे बीच  नहीं रहे, लेकिन उनका जीवन, दर्शन और आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक है। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा इनको तो भुलाया तो जा सकता न ही उनके योगदान को नकारा नहीं जा  सकता। 
विज्ञापन


 कार्यक्रम के संयोजक अरविंद शुक्ल ने कहा कि भाजपा जो अन्य दलो से अलग दिखती है, उसके पीछे महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं नानाजी देशमुख  की तपस्या का परिणाम है। कार्यक्रम के आयोजक एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कालेज के प्रबंधक  राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहाकि पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं  नानाजी देशमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक जीवन से राजनीति में  भेजे गए थे।
विज्ञापन


गोष्ठी का संचालन पूर्व सहायक सूचना निदेशक दशरथ  यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, विधायक संजय प्रताप  जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गुप्त, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्रयंबक नाथ  तिवारी, वरिष्ठ नेेता विजय सेन सिंह, प्रधानाचार्य कृष्ण देव चतुर्वेदी, क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह  गौतम, दयाशंकर मिश्र, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, प्रेमसागर  तिवारी, दयाराम चौधरी, अज्जू हिंदुस्तानी, सत्येंद्र नाथ मतवाला, नरेंद्र  तिपाठी चंचल, अमित शुक्ल, अभय पाल, रवींद्र गौतम, अश्वनी उपाध्याय, अखंड  प्रताप सिंह, गोपेश पाल, नितेश शर्मा रवि, अनिल सिंह, अजय सिंह, ममता  पांडेय, कैप्टन अमरनाथ पाठक, गोपेश्वर त्रिपाठी, पुष्कर मिश्र, हरीश सिंह,  विवेकानंद मिश्र, सत्येंद्र शुक्ल, परमेश्वर शुक्ल, अनिल पांडेय, विनोद  शुक्ल, महेश शुक्ल, रवि सोनकर, गोवर्धन सोनकर, गीता शुक्ल, प्रेरक मिश्र,  नंदीश्वर दत्त ओझा, दिवाकर मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, अनूप खरे, अर्जुन  उपाध्याय, राजन मिश्र, अभिषेक पाल, महेश सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed