फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protested congress; aap; and sp

कांग्रेसी गिरफ्तार, सपा और आप ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
protested congress; aap; and sp
कांग्रेस, सपा और आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- लखीमपुर की घटना के विरोध में जगह-जगह हुए उग्र प्रदर्शन
- कांग्रेसियों को पुलिस कटेश्वर पार्क स्थित कार्यालय से किया गिरफ्तार
- सपा ने अखिलेश को नजरबंद करने के विरोध में कलक्ट्रेट पर की नारेबाजी
- आप ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग
- लखीमपुर जाने के प्रयास में समाजसेवा सुदामा को हर्रैया में गिरफ्तार किया
- बवाल की आशंका के मद्देनजर जिले भर में अलर्ट मोड में रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में प्रमुख विपक्षी दलों ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। कटेश्वर पार्क स्थित कार्यालय से कलक्ट्रेट कूच करने की तैयारी कर रहे पचास से अधिक कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नजरबंद किए जाने के विरोध में सपाइयों ने शास्त्री चौक पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने हिंसा के लिए केंद्र व राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उधर, लखीमपुर जाने की तैयार कर रहे समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय को हर्रैया में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन हुए। विरोध शांतिपूर्ण रहा, कहीं से किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं आई है। हालांकि बवाल की आशंका के मद्देनजर पुलिस सुबह से ही अलर्ट मोड में रही।
-----------------
मृत किसानों के परिजनों को दो-दो करोड़ मिले मुआवजा
- सपा युवजन सभा ने कटरा पुलिस चौकी के निकट फूंका सरकार का पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लखीमपुर में किसानों की हत्या मामले को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी उपाध्यक्ष जावेद पिंडारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सपा नेताओं ने प्रत्येक मृतक किसानों के परिजनों को दो- दो करोड़ रुपये का सरकारी मुआवजा एवं एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषियों की गिरफ्तारी और मामले के उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष जावेद पिंडारी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लखीमपुर जाने से रोका जाना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों की मांगे पूरी की जाएं और कृषि कानूनों को केंद्र की सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दूधराम, मो. जमील अहमद, समीर चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, अरविंद सोनकर, अतुल चौधरी कविंद्र, विजय विक्रम आर्य, हाफिज इलियास, प्रमोद यादव, कक्कू शुक्ल, बृजेश मिश्र, अभिषेक उपाध्याय, मो. जावेद, मो. सईद, रामवृक्ष यादव, रन बहादुर यादव, रविन्द्र यादव, अंकित शुक्ल, चन्दन कन्नौजिया, श्याममणि यादव, अयाज अहमद आदि मौजूद रहे। वहीं, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने कटरा पुलिस चौकी के निकट प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र त्याग पत्र की मांग की। इस मौके पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव आमिश खान और लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव सलमान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
किसानों की हत्या के विरोध में प्रसपा ने सौंपा ज्ञापन
बस्ती। लखीमपुर में किसानों की हत्या मामले को लेकर सोमवार को गम और गुस्से का माहौल रहा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। मांग की कि किसानों के हत्यारों को कड़ा दंड देने के साथ ही मृतकों के परिजनों को एक करोड़ नकद, सरकारी नौकरी दिलाने के साथ ही घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को मंत्री पद से हटाकर उन्हें एवं उनके पुत्र को गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रसपा के अजीत कुमार सिंह, एबादुलहक खान, विपिन त्रिपाठी, बलवंत मिश्र, डॉ. अजय पांडेय, सदावृक्ष तिवारी, बृजेश द्विवेदी, बब्बू सिंह, सोनू गौड़, दीपक सिंह, राहुल गौतम, लालचंद यादव और शमीम खान आदि शामिल थे।

आम आदमी पार्टी ने भी बुलंद की आवाज
बस्ती। आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर में कृषि कानूनों के विरोध में किसान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे उनके ऊपर भाजपा सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र ने तेज रफ्तार गाड़ी से कुचल दिया। जिसमें आठ किसानों की मौत हो गई। इस मामले में सरकार कड़ी कार्रवाई करने के साथ प्रकरण की न्यायिक जांच कराएं। इसी क्रम में राष्ट्रीय पिछ़डा वर्ग मोर्चा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर प्रकरण में कड़ी कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed