फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protested by tying black ribbon as honorarium was not received for two months

Basti News: दो माह से नहीं मिला मानदेय काला फीता बांधकर जताया विरोध

Tue, 19 May 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Protested by tying black ribbon as honorarium was not received for two months
सीएमओ कार्यालय में काला फीता बांधकर विरोध जताते एनएचएम कर्मी व डॉक्टर स्रोत संगठन
बस्ती। दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज एनएचएम कर्मियों व डॉक्टरों ने सोमवार को काला फीता बांधकर विरोध जताया। सीएमओ कार्यालय, जिला, महिला और ओपेक चिकित्सालय कैली में कार्यरत संविदाकर्मियों व चिकित्सकों ने बांह पर काला फीता बांधकर कार्य किया। नाराज कर्मचारियों व डॉक्टरों का कहना था कि अगर 20 मई तक वेतन का भुगतान नहीं होता है तो 21 मई से कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। इसके लिए शासन सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, जिला इकाई के महामंत्री गौरव शुक्ला ने बताया कि एनएचएम कर्मियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। अल्प वेतन भोगी कर्मियों को पिछले दो माह का वेतन नहीं मिला है, तीसरा महीना भी आधा गुजर चुका है। बाहर से आकर व किराये पर मकान लेकर नौकरी करने वालों का बुरा हाल है। हालत यह है कि कर्मी बच्चों की फीस व उनके दूध का प्रबंध नहीं कर पा रहा है। दूर-दराज नौकरी करने वालों को अब ड्यूटी पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 20 मई तक नियमित रूप से बांह पर काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया तो 21 मई से संविदा कर्मी पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed