{"_id":"6ac40872527faeab25041f55","slug":"protest-registered-by-planting-saplings-on-a-damaged-road-basti-news-c-207-1-bst1019-168635-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्षतिग्रस्त सड़क पर पौधरोपण कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्षतिग्रस्त सड़क पर पौधरोपण कर जताया विरोध
विज्ञापन
सीसी सड़क के घटियां निर्माण पर पौधारोपण करके प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।-संवाद
- फोटो : Archive
रुधौली। बस्ती-बांसी मार्ग से तहसील व नगर पंचायत कार्यालय को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क पहली बारिश में ही कई जगह धंस गई। सोमवार को घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क पर ही पौधरोपण कर विरोध जताया।
बस्ती-बांसी मार्ग से तहसील व नगर पंचायत कार्यालय को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर महज कुछ महीने पहले ही नगर पंचायत की ओर से सीसी सड़क (कंक्रीट रोड) का निर्माण कराया गया था। यह पहली ही बरसात में सड़क की पोल खुल गई और कई जगहों पर सड़क धंस गई।
सोमवार को नगर पंचायत के राजकुमार सोनी के नेतृत्व में दिनेश चौरसिया, सोनू चौहान, अनिल कुमार गुप्ता, विनोद, सोनू निषाद, संतोष आदि क्षतिग्रस्त सड़क पर एकत्र हुए और धंसे हुए स्थान पर पौधरोपण कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
राजकुमार ने कहा कि तहसील और नगर पंचायत कार्यालय जाने वाला यह मार्ग महत्वपूर्ण है, जिस पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ ही महीने पहले बनी सड़क का बरसात में ही धंस जाना यह साबित करता है कि निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता की अनदेखी की गई है।
प्रदर्शनकारियों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराकर इसे आवागमन के लायक बनाने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदार व संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।