फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest

सीएए-एनआरसी के विरोध में तिरंगा यात्रा

Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest
सीएए,एनआरसी के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने निकाला जुलूस। - फोटो : BASTI
बहुजन मुक्ति पार्टी व एआईएमआईएम ने किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) , राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर ( एनपीआर) के विरोध में बृहस्पतिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बहुजन मुक्ति पार्टी व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के तत्वाधान में आयोजित विरोध की अगुवाई बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आरके गौतम व एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव शोएब आजम ने किया।
बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से शास्त्री चौक तक तिरंगा यात्रा मौन होकर निकाली गई। इस दौरान हाथ में तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। जुलूस में शामिल अधिकांश लोग राष्ट्र ध्वज लेकर लोग चल रहे थे। शास्त्री चौक पर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया। अबरार अहमद, समाजसेवी सैयद अशरफ हुसैन, राकेश कन्नोजिया जिला अध्यक्ष , मोहम्मद युशुफ नावेद, अशफ़ाक़ अहमद, बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष दयानिधि आनन्द, एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष, अशफाक अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

डायवर्ट रहा रूट
प्रदर्शन को देखते हुए राजकीय इंटर कॉलेज से लेकर शास्त्री चौक तक व्यापक पुलिस प्रबंध भी किया गया था। डीएम आशुतोष निरंजन व प्रभारी एसपी पंकज लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। जुलूस सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। कंपनीबाग व रोडवेज की तरफ से गांधीनगर की ओर आने वाले बड़े वाहनों को डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed