फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protest against ban on use of drone cameras

Basti News: ड्रोन कैमरों के उपयोग पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 12 Sep 2025 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Protest against ban on use of drone cameras
ड्रोन को लेकर फोटोग्राफरों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन- विज्ञ​प्ति - फोटो : विद्यालय
बस्ती। ड्रोन को लेकर मचे बवाल के बीच शादी समारोह आदि में फोटोग्राफी, वीडियो रिकाॅर्डिंग करने वाले फोटोग्राफरों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम और एसपी को सौंपा। कहा कि उनके ड्रोन यह कहकर जब्त कर लिए गए हैं कि इससे लोगों में अफवाह फैल रही है। प्रदर्शनकारियों ने ड्रोन के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर उनके ड्रोन वापस दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ड्रोन कैमरा संचालन को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैलाई जा रही है, किंतु व्यावहारिक स्तर पर यह नहीं बताया जा रहा है कि ड्रोन कैमरा किन नियमों से संचालित होगा। विवाह समारोह, मैरिज हॉल और निजी आयोजनों में पंजीकृत फोटोग्राफरों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से फोटोग्राफर एसोसिएशन के ओम प्रकाश ठाकुर, अफरोज अहमद, सोनू कुमार, दिनेश कुमार, सुमित कुमार पटवा, दुर्गेश मौर्या, निखिल कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed