{"_id":"6acbf38356252303100bf579","slug":"proposal-worth-39-lakh-sent-to-renovate-the-gaur-overbridge-basti-news-c-207-1-bst1013-169129-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गौर ओवरब्रिज को संवारने के लिए 39 लाख का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गौर ओवरब्रिज को संवारने के लिए 39 लाख का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
गौर। गौर बाजार के पूरब स्थित चकचई ओवरब्रिज की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से 39 लाख का एस्टीमेट शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। लंबे समय से मरम्मत न होने से ओवरब्रिज की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और दोनों छोर पर घास-फूस उग आई है, सड़क के किनारे मिट्टी और बालू जमा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
गौर ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 15 वर्ष पहले कराया गया था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी मरम्मत न होने से ओवरब्रिज की हालत खस्ता हो गई है, जबकि इसी रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चों के अलावा बाजार के व्यापारियों, किसानों एवं आसपास सहित दूसरे जिले के लोगों का आना-जाना होता है, यह मार्ग बभनान, गौर, टिनिच, वाल्टरगंज के भिटिया चौराहे से जोड़ता है।
इसी रास्ते से पड़ोसी जिले गोंडा के अलावा क्षेत्र के पैकोलिया-शिवाघाट, भानपुर, हर्रैया तहसील सहित बस्ती मुख्यालय लोगों का आना-जाना रहता है, जबकि पीडब्लूडी विभाग की ओर से बभनान बाजार से सड़क का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जो गौर बाजार तक लगभग पूरा हो गया है, लेकिन ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य अभी बाकी है, विभाग की ओर से लंबाई-चौड़ाई की माप कराया गया है, जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है, धन स्वीकृत होने पर कार्य चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
लंबे समय से ओवरब्रिज की मरम्मत व रंगाई-पुताई नहीं होने से बीच-बीच में सड़क टूट गई है। उसमें गड्ढे बन गए हैं। दोनों किनारों पर बालू और मिट्टी जरा हो गई हैं। घास उग गई है। मरम्मत कराए जाने को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। लोक निर्माण विभाग ने इसका संज्ञान लिया है। -लालजी मिश्र, केसरई
गौर ओवरब्रिज के रास्ते आसपास के अलावा बाहरी लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है, यह बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। इस पर ट्रैफिक भी अधिक रहता है। पीडब्लूडी की ओर से संज्ञान लिया गया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। -संजीव दूबे, चंदा खुर्द
कोट
गौर ओवरब्रिज का मरम्मत कराए जाने को लेकर 39 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है, स्वीकृति मिलने पर सड़क मरम्मत, रंगाई-पुताई के साथ साफ-सफाई कार्य कराया जाएगा। -धनंजय पांडेय, एई, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड