फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Proposal passed to name the settlement as Maharishi Vashishtha Nagar

Basti News: बस्ती का नाम महर्षि वशिष्ठ नगर करने का प्रस्ताव पारित

Sun, 07 Jul 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Proposal passed to name the settlement as Maharishi Vashishtha Nagar
जिला पंचायत सभागार में हुई सदस्यों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें गत बैठक की कार्रवाई पढ़कर सदस्यों को सुनाई गई। सदन ने सर्वसम्मति से इसकी पुष्टि की गई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना पर चर्चा शुरू हुई। वित्तीय वर्ष 2024-2025 की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कार्ययोजना का अनुमोदन प्रदान किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी के प्रस्ताव पर सदन ने सर्वसम्मति से बस्ती का नाम बदल कर महर्षि वशिष्ठ नगर किए जाने का प्रस्ताव पारित किया।

जिला योजना की कार्ययोजना को लेकर सदन में चर्चा हुई। इसके उपरांत इसे अनुमोदित किया गया। कर सूची में बदलाव संबंधी प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर क्षेत्र के विकास में योगदान दें। बैठक में सांसद रामप्रसाद चौधरी, विधायक दूधराम व महेंद्र नाथ यादव, सीडीओ जयदेव सीएस, प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, साऊंघाट अभिषेक कुमार, राम नगर यशकांत सिंह, अपर मुख्य अधिकारी विजय प्रकाश वर्मा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed