फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Proposal made to set sugarcane price at Rs 600 per quintal.

Basti News: गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने का रखा गया प्रस्ताव

Fri, 25 Sep 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Proposal made to set sugarcane price at Rs 600 per quintal.
बभनान। गन्ना समिति बभनान के सामान्य निकाय की बैठक में बृहस्पतिवार को हुई। बैठक में किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर गन्ना उतरवायी के नाम पर किसानों से वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने वसूली बंद कराने और बभनान कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरहाइट गन्ना लदे वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। समिति परिसर में किसान हाल के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। गन्ना समिति परिसर में अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सामान्य निकाय की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव पर अध्यक्ष ने गन्ना आयुक्त को पत्र भेजने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं गन्ना उतरवायी के संबंध में चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक मनोज पांडेय ने बताया कि यह समस्या पूरे प्रदेश में है। किसान नेता विनोद सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टर व मजदूर के ठेकेदार अलग-अलग होने चाहिए, जिससे उनकी साठगांठ न हो सके। उन्होंने समिति परिसर में किसान हाल बनाने का भी प्रस्ताव पास करने की बात कही, जिस पर समिति सदस्यों ने सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के सचिव सच्चिदानंद राव, अजय तिवारी, आजाद सिंह, विजय वर्मा, मंसाराम, रमेश सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed