फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Property worth 1.08 crores of millionaire son of bangle seller attached

Basti News: चूड़ी बेचने वाले के करोड़पति बेटे की 1.08 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 22 Jun 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Property worth 1.08 crores of millionaire son of bangle seller attached
बस्ती। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से फर्जी ई-टिकट बनाकर रेलवे को करोड़ों रुपये की चपत लगाने वाले माफिया हामिद अशरफ की एक करोड़ आठ लाख बीस हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। कप्तानगंज क्षेत्र के रमवापुर निवासी चूड़ी बेचने वाले जमीरुलहसल उर्फ लल्ला के बेटे हामिद ने यह संपत्ति उसने अपने पिता और रिश्तेदारों के नाम से विभिन्न गांवों में खरीदी थी। उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत उसकी संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के बनकटा की जमीन उसने पिता जमीरूल हसन के नाम से छह लाख रुपये में बैनामा कराई थी। इसके अलावा रामगढ़ उर्फ जंगल कठार में उसके पिता के नाम से ही डेढ़ लाख रुपये की जमीन, उसी गांव में इतनी ही कीमत की जमीन वसीम अंसारी निवासी धुनिया टोला, पुरानी बस्ती के नाम से खरीदी गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा नौ लाख रुपये कीमत की जमीन रमवापुर कला में हामिद के पिता जमीरूल हसन के नाम क्रय की गई थी। वहीं पर पांच लाख 70 हजार रुपये कीमत की जमीन मिलाकर कुल 22 लाख 20 हजार रुपये की जमीन कुर्क की गई। इसके अलावा ग्राम मनिकरपुर में हामिद ने 227.61 वर्ग मीटर जमीन का सात लाख रुपये में बैनामा अपने नाम से कराया था। जबकि सात लाख रुपये की जमीन का बैनामा रतास उर्फ कप्तानगंज में उसने अपने नाम कराया था। इसी तरह उसने अपनी रिश्तेदार जैतुननिशा पत्नी जहीरूद्दीन, अमीना खातून पत्नी वसीम दक्षिण दरवाजा पुरानी बस्ती, शबनम निशा पत्नी मुनीर अली कटरा आईटीआई बस्ती, कुलसुम पत्नी साकिर अली निवासी बक्सर (देवापार) थाना नगर के नाम 86 लाख की जमीन क्रय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, उक्त सभी संपत्तियां अपराध के जरिए अर्जित धन से क्रय की गई थीं। ऐसे में उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत जब्त करने के लिए प्रभारी निरीक्षक हर्रैया ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी के आदेश पर टीम ने कुर्की की कार्रवाई की।
---
आठवीं पास बेटे की काली कमाई से करोड़पति बना था चूड़ीवाला
बस्ती। देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय तक अपने शातिराना तेवर छकाने वाले हामिद अशरफ का बचपन मुफलिशी में बीता था। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रमवापुर गांव के रहने वाला उसका पिता जमीरुलहसन उर्फ लल्ला चूड़ी बेचते थे। जो मुश्किल से गृहस्थी चला रहा था। आठवीं तक की पढ़ाई करने के बाद हामिद अपने मामा के घर पुरानी बस्ती चला गया और वहीं पर पला बढ़ा। जहां धीरे-धीरे उसकी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बनाकर बेचने वाले गिरोह से मेलजोल बढ़ने लगा। कुछ मिनट में ही तत्काल टिकट बुक हो जाते देख उसे काफी कोफ्त होती थी। बाद में उसने आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैक करने की तरकीब खोज ली। तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होते ही वेबसाइट हैक करके वह ज्यादा से ज्यादा टिकट बना लेता था। जिसे अपने एजेंटों के जरिए दो गुनी कीमत पर बेचता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ महीनों के बाद उसने साफ्टवेयर बना लिया। जिससे तत्काल टिकट आसानी से बनने लगा। अपने एजेंटों के माध्यम से उसने यह साफ्टवेयर देशभर में टिकट बुकिंग करने वालों को बेचा। उस साफ्टवेयर से जो टिकट बनता था उसमें हामिद रॉयल्टी लेता था। जो रॉयल्टी नहीं देता था, उसकी आईडी बंद कर दी जाती थी। इस साफ्टवेयर से उसने करोड़ों रुपये की काली कमाई की।

--
इन संपत्तियों का पता चला था
- गिरफ्तारी के समय पूछताछ में हामिद की करीब 12 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति और 80 लाख रुपये के बांड का पता चला था। इनमें से पुलिस अभी दसवें हिस्से को ही जब्त कर पाई है। पुलिस का कहना है कि अभी आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
--------------
ये भी हैं संपत्तियां
- अहमदनगर, मुंबई में 7,000 वर्ग फीट का प्लाट, अनुमानित कीमत दो करोड़
- घनसैनी, थाणे मुंबई में फ्लैट कीमत करीब एक करोड़ रुपये
- कप्तानगंज मछली मंडी के पास पांच विस्वा जमीन कीमत करीब 25 लाख रुपये
- बस्ती टोल प्लाजा के पास जमीन कीमत करीब 25 लाख रुपये
- कप्तानगंज कस्बे में बना एचएमडी माल की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये
- कठार जंगल में कुल 15 बीघा जमीन की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये
- वायरलेस चौराहा के पास 12 विस्वा जमीन व व्यावसायिक दुकानों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये
- रमवापुर कला में आठ बिस्वा जमीन की कीमत करीब 25 लाख रुपये
- कप्तानगंज कस्बे में किराना मार्ट की कीमत करीब 50 लाख रुपये
- बनकटा मिश्र में ढाई बीघा जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये
- रमवापुर में एक मुर्गी फार्म हाउस की कीमत करीब 10 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed