{"_id":"651efe594cb1524be70d2639","slug":"properties-of-fake-para-medical-mafia-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5369-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फर्जी पैरा मेडिकल माफिया की संपत्तियों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फर्जी पैरा मेडिकल माफिया की संपत्तियों की जांच शुरू
Thu, 05 Oct 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
जालसाजों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन का ब्योरा खंगाल रही एसआईटी
गैंगस्टर के तहत जब्त की जाएगी सभी जालसाजों की संपत्ति
आईजी के निर्देश पर एसआईटी को सौंपी गई है पैरा मेडिकल घोटाले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फर्जी पैरा मेडिकल कालेज मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम एसआईटी ने जालसाजों की कमर तोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। पैरा मेडिकल माफियाओं के सारे वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। उन लोगों ने छात्रों से किस रूप में कितने रुपये लिए और उन रुपयों में किसको-किसको हिस्सा बांटा इसका सारा खाका तैयार किया जा रहा है। ताकि जालसाजी से अर्जित संपत्ति को जब्त की जा सके। अब तक प्रकाश में आए मास्टरमाइंड समेत सभी आरोपियों की संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है। सभी के बैंक खातों में लेनदेन का ब्योरा जुटाया जा रहा है। गैंगस्टर की कार्रवाई करने के बाद उसी के तहत संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
आईजी आरके भारद्वाज के निर्देश पर गठित एसआईटी सुनहरे भविष्य का सपना संजोए बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी करके करोड़ाें रुपये का गोलमाल करने वाले जालसाजों पर शिकंजा कसती जा रही है। इस कड़ी में सबसे पहले फरार मास्टरमाइंड कृष्ण कुमार चौधरी के ठिकानों पर छापा मारकर तमाम जाली दस्तावेज बरामद किया था। इसके दूसरे ही दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कार्यालय से उड़ीसा, बंगलुरु, अरुणांचल प्रदेश समेत विभिन्न पैरा मेडिकल विश्वविद्यालयों के फर्जी अंकपत्र, मुहर आदि अभिलेख बरामद किया था। कृष्ण कुमार चौधरी से पूछताछ में एसआईटी को तमाम अन्य लोगों के नाम उजागर हुए हैं। उनमें सत्यप्रकाश पटेल मो. वासिम, गुलशन फातिमा, फुरकान, आशुतोष कनौजिया, रुपम पटेल, गायत्री वर्मा, डाॅ. राम अशीष यादव, वीके यादव, पीयूष पांडेय समेत 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसआईटी के विवेचक संजय कुमार ने बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड से पूछताछ और बरामद किए गए अभिलेखों की जांच में पाया गया कि इनका नेटवर्क और भी जनपदों में फैला हुआ है। सरदार पटेल पैरामेडिकल कालेज कप्तानगंज व उत्कर्ष पैरामेडिकल कालेज कप्तानगंज के नाम से फर्जी कालेज चला रहा कृष्ण कुमार चौधरी और सरदार पटेल सत्यांजली पैरामेडिकल कालेज हरदिया कोतवाली कस संचालक सत्य प्रकाश चौधरी इस कड़ी के हिस्सा हैं।
एसआईटी के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाया जा चुका है। इसमें तमाम नई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही है। उन जानकारियों के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --