फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Promotional rally for National Lok Adalat started

Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार रैली रवाना

Fri, 12 Sep 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Promotional rally for National Lok Adalat started
जनपद न्यायालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली रवाना करते जिला जज।
बस्ती। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को होगा। बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर से वाहन प्रचार रैली रवाना की गई। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार द्विवेदी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इसमें न्यायालय कार्मिक, न्यायिक कार्यों में योगदान देने वाले लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक व्यापक न्यायिक प्रक्रिया है। इसमें जटिल एवं पुराने मामले सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाते हैं। 13 सितंबर को जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट एवं सभी तहसील मुख्यालयाें पर यह आयोजन होगा।
विज्ञापन

इसमें राजस्व विवाद, प्रतितोष विवाद, ऋण से संबंधित मामले, कर बकाया, श्रम विभाग से संबंधित वाद, मार्ग दुर्घटना बीमा संबंधी आदि मामले बड़े पैमाने पर सुलह समझौते के आधार पर निपटाए जाएंगे। इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सकें। जागरूकता रैली में बाइक व चार पहिया वाहन बड़ी संख्या में शामिल रहे। प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज अनिल कुमार, विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवादश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed