{"_id":"4f7525233867318a53ad423dab984c30","slug":"programe-begins-on-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत में आयोजन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत में आयोजन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बीत रहा हर एक पल जहां साल 2015 को अतीत के यादों की ओर ले जा रहा
विज्ञापन
है वहीं नए साल को हमारे करीब ला रहा है। नए साल के स्वागत में शहर में लोग
अपने तरीके से कार्यक्रम का आयोेजन कर रहे हैं।
इनरव्हील क्लब की ओर से बुधवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया। वहीं ऊं साईंधाम मंदिर पर गुरुवार को भजन संध्या आयोजित होगी।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुजाता गिरोत्रा ने बताया कि नए साल का स्वागत भारतीय संस्कृति के रीति-रिवाज के अनुसार किया जाना प्रासंगिक है। इसलिए क्लब की ओर से अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया है। इसकी पूर्णाहुति गुरुवार को होगी।
समापन पर भंडारा और सहभोज कर सभी के साथ नए साल का स्वागत परंपरागत तरीके से किया जाएगा। ऊं साईं धाम मंदिर त्रिपाठी गली प्रबंधन की ओर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक शाम बाबा के नाम भजन संध्या होगी। अंत में प्रसाद स्वरूप छप्पन भोग का वितरण किया जाएगा।
अध्यक्ष राजेंद्र मोदनवाल ने बताया कि इस साल भी नए साल का स्वागत साईं भजनों से होेगा। इसमें झांकी भी निकाली जाएगी। शाम को छह बजे से अलौकिक शृंगार और मंगल आरती होगी। आखिर में छप्पन भोग वितरित किया जाएगा। रात में आठ बजे से साईं भजनों का क्रम शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा।