फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Professional thief who stole police inspector's bike, arrested

Basti News: दरोगा की बाइक लाने वाला पेशेवर चोर, दबोचा गया

Thu, 19 Feb 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Professional thief who stole police inspector's bike, arrested
बस्ती। परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गौड़ की मौत का रहस्य खुलने के करीब आ गया है। सरयू नदी से दरोगा की लाश मिलने के 10 दिन बाद पुलिस अयोध्या पुल से उनकी बाइक लाने वाले शख्स तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

संबंधित शख्स पेशेवर बाइक चोर बताया जा रहा है। खबर है उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसकी तस्दीक पर दरोगा का दूसरा मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बाइक चोर ने दोनों मोबाइल संतकबीरनगर जिले के महुली और नाथनगर में बेची थी। हालांकि, दो दिन पहले पुलिस के हवाले से आंबेडकरनगर जिले में उनका एक मोबाइल को बेचने की जानकारी दी गई थी। पुलिस का दावा है कि एक से दो दिन के भीतर दरोगा मौत प्रकरण से पर्दा उठ सकता है। अब तक के जांच में दरोगा के खुदकुशी से जुड़े साक्ष्य ही पुलिस के सामने आए हैं। शुरू में बताई गई पुलिस की थ्योरी अब सही ठहरने के कगार पर आ गई है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिया गया बाइक चोर दरोगा के बारे में कुछ भी नहीं जानता है। वह पैदल ही विभिन्न शहरों में घूमता है और रेकी कर बाइक चुराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महकमे से जानकारी मिली है कि पांच फरवरी को प्रभारी थानाध्यक्ष रहते हुए दरोगा अजय अपनी बाइक से थाने से बाहर निकले। बाद में वह अकेले सरयू पुल तक बाइक चलाते हुए गए। यहां से नदी में छलांग लगा दी।
उन्हें डूबते हुए कुछ नाविकाें ने भी देखा था। पुलिस चश्मदीद नाविकों से संपर्क बनाए हुए हैं। हादसे के कुछ देर बाद बाइक चोर घूमते हुए वहां पहुंच गया। दरोगा की बाइक में चॉबी लगा देख वह उसे लेकर बस्ती की ओर चल पड़ा। रास्ते में डिक्की से उसने दरोगा की दोनाें मोबाइल निकालकर जेब में रख ली थी। यहां अमहट घाट पर पहुंचकर बाथरूम के लिए गाड़ी खड़ी की।
इसी बीच वहां पुलिस पहुंच गई, इसके बाद चोर बाइक छोड़कर भाग निकला। इस वारदात के बाद उसने दो अन्य जगहों से भी बाइक चुराई थी। जिसे पुलिस ने बरामद भी कर लिया है। पुलिस अब दरोगा के खुदकुशी की वजह भी तलाश रही है।

इसके अलावा डायटम टेस्ट के रिपोर्ट का इंतजार भी है। संभावना जताई जा रही हैं कि एक से दो दिन के भीतर डायटम रिपोर्ट मिल सकती है। इसमें यदि डूबने से मौत की पुष्टि हुई तो पुलिस पूरे दावे से दरोगा के खुदकुशी का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed