फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Procurement of paddy and wheat on MSP'

‘एमएसपी पर हुई धान और गेहूं की खरीद’

Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Procurement of paddy and wheat on MSP'
किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BASTI
‘एमएसपी पर हुई धान और गेहूं की खरीद’
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने सम्मेलन में किसानों से किया संवाद
बहादुरपुर(बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के राना पतरू सिंह नरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय केंवचा में मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। किसानों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक लाख पचास हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।
उन्होंने कहा कि बसपा और सपा की सरकारों ने जितना धान और गेहूं एमएसपी पर दस वर्षों में खरीदा था उससे लगभग दोगुना उनकी सरकार ने खरीदा है।
विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जब सत्ता में आई थी तब कृषि बजट मात्र 16 हजार करोड़ रुपये का था। सात वर्षों में केंद्र सरकार ने उसे बढ़ाकर करीब एक लाख पचीस हजार करोड़ रुपये कर दिया। किसानों की आय कैसे बढ़े इसके लिए देश व प्रदेश की सरकार लगातार काम कर रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेशवर त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि किसानों के लिए जो भी संभव हुआ वह सब किया गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय व विधायक रवि सोनकर ने अतिथियों को स्मृति चिह्न दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में अशोक सिंह, संजय चौधरी, दयाशंकर मिश्र, राना कृष्ण किंकर सिंह, अभिषेक, राना दिनेश प्रताप सिंह, राना नागेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र दुबे, नागेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, उदयभान, सुरेश सिंह, चंद्रबली चौधरी, परमानंद सिंह, प्रेमप्रकाश चौधरी, दिलीप श्रीवास्तव, श्रुति अग्रहरि, राम गोपाल दुबे, रामशीष दुबे, विजय प्रताप सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान
शून्य लागत की खेती का शुरुआत करने वाले पूर्व सैनिक कर्नल केसी मिश्र के नेतृत्व में किसान सम्मेलन में आए पूर्व सैनिकों को कृषि मंत्री ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में चंद्रशेखर शुक्ल, रामदयाल त्रिपाठी, ज्वाला प्रसाद उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीपी उपाध्याय, पंकज सिंह शामिल रहे।

किसान हुए सम्मानित
कृषि मंत्री ने किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में शंभू सिंह, मुच्छदेव, गणेश निषाद, बांके लाल, सूबेदार, रघुनाथ, हरीराम शर्मा, रामलौट सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed