फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Procession taken out on the eleventh day of Gausiya

Basti News: ग्यारहवीं शरीफ पर निकाला गया जुलूस ए गौसिया

Sat, 28 Oct 2023 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the eleventh day of Gausiya
नगर बाजार में निकाला गया ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस
- मस्जिदों में नजर दिलाकर तबर्रुक बांटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत में शुक्रवार को ग्यारहवीं शरीफ पर हजरत गौसे आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी की याद में जुलूस ए गौसिया निकाला गया। ग्यारहवीं शरीफ पर गौस-ए-आजम हजरत अब्दुल कादिर जिलानी की याद में मकतब इस्लामिया नूरुल इस्लाम के परिसर से जुलूस-ए-गौसिया निकला गया।
जलसे में हजरत गौस-ए-आजम की शान बयां की गई। घरों, खानकाहों व मस्जिदों में तबर्रुक बांटा गया। बड़े पीर साहब के नाम से मशहूर गौस-ए-आजम हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी की याद में अरबी महीने रबी-उस्सानी की ग्यारह तारीख को ग्यारहवीं शरीफ मनाई जाती है। जुलूस निर्धारित रास्तों से होता हुआ मदरसे में पहुंचकर समाप्त हुआ। हाफिज शमशुद्दीन निजामी ने तकरीर में कहा कि गौसे पाक सब वलियों के सरदार हैं। हजरत अब्दुल कादिर जिलानी बड़े पीर साहब ने दुनिया में सच्चाई की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी जिंदा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोसे पाक की वैसे तो बहुत करामाते हैं, अगर कहा जाए तो दिन तो कम पड़ सकता है, लेकिन करामाते कम नहीं। उन्होंने गौसे पाक के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed