फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   prize gangster of theft gang arrested in basti

Basti News: चोरी करने के गिरोह का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Thu, 22 Dec 2022 03:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Dec 2022 03:32 PM IST
सार

एसओ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरोह बंद अधिनियम के इनामिया वांछित आकाश सोनकर निवासी दक्षिण दरवाजा रेलवे स्टेशन रोड पुरानी बस्ती को बुधवार रात तहसील रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने छह नवंबर को गिरोह बंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी तफ्तीश एसओ वाल्टरगंज कर रहे हैं।

विज्ञापन
prize gangster of theft gang arrested in basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गिरोह बनाकर बंद पड़े घरों में चोरी करने के आरोपी गैंगस्टर को वाल्टरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था।

विज्ञापन


एसओ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरोह बंद अधिनियम के इनामिया वांछित आकाश सोनकर निवासी दक्षिण दरवाजा रेलवे स्टेशन रोड पुरानी बस्ती को बुधवार रात तहसील रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने छह नवंबर को गिरोह बंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी तफ्तीश एसओ वाल्टरगंज कर रहे हैं।
विज्ञापन


 एसओ के अनुसार इसके गिरोह के तीन सदस्य 14 जुलाई को शहर के अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह के पास चोरी के लैपटाप, एलसीडी आदि के साथ गिरफ्तार किए थे। इनमें सिकंदर पांडेय उर्फ रोहित पांडेय निवासी चंगेरवा मंगेरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, हाल मुकाम खौरहवा थाना कोतवाली, आकाश सोनकर निवासी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती और दिनेश उर्फ भल्लू निवासी संजय कालोनी (रेहरवा) थाना पुरानी बस्ती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इन तीनों ने तीन मई की रात कोतवाली क्षेत्र के रहमतगंज के शोएब अख्तर के घर में, चार/पांच जून की रात मड़वानगर में प्रभावती पत्नी मोतीलाल और 12 जुलाई को लौकिहवा मोहल्ले की नाजनीन बेगम पत्नी वसीम के घर में चोरी किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed