फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Private shopkeepers selling DAP for Rs 1650

Basti News: 1650 रुपये में डीएपी बेच रहे निजी दुकानदार

Fri, 24 Nov 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Private shopkeepers selling DAP for Rs 1650
कुदरहा क्षेत्र में निर्धारित दाम से अधिक रुपये वसूल रहे व्यवसायी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों से डीएपी नदारद है। किसान समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। निजी व्यवसायियों के यहां डीएपी 1650 रुपये व यूरिया 300 रुपये तक बिक रही है। साधन सहकारी समिति सिकंदरपुर, चरकैला, नगर पंचायत गायघाट, कुदरहा और जगरनाथपुर में डीएपी नहीं है। समितियों पर ताला लटक रहा है।

साधन सहकारी समिति के सचिव अरुणेश पांडेय ने बताया कि समिति का लाइसेंस निरस्त होने के कारण खाद नहीं मिल रही है। कुदरहा सचिव राजकुमार पाल ने बताया कि समिति का जीएसटी फीड नहीं है, इससे खाद नहीं मिल रही है। परसांव निवासी किसान हरिराम, शंकरपुर निवासी किसान नोकई छिबरा निवासी राजकुमार और बगही निवासी किसान सुगन ने बताया कि 15 दिनों से क्षेत्र के किसी समिति पर डीएपी नहीं मिल रही है। निजी दुकानदार डीएपी 1600 और यूरिया 300 रुपये तक बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed