फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Private hospital surrounded by allegations...investigation team formed

Basti News: आरोप से घिरा निजी अस्पताल... जांच टीम गठित

Tue, 12 Nov 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Private hospital surrounded by allegations...investigation team formed
तथास्तु अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत का प्रकरण गरमाया
विज्ञापन

परिजन चिकित्सक के ऊपर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का लगा रहे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित तथास्तु अस्पताल में बुजुर्ग की मौत का प्रकरण गरमा गया है। परिजन लापरवाही पूर्वक इलाज का आरोप लगा रहे हैं। इस तरह दूसरी घटना यहां प्रकाश में आई है। पिछले बार की तरह इस बार भी सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।
टीम से एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है। तब तक संबंधित अस्पताल पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। यदि जांच में टीम को कुछ खास कमी नहीं मिली तो मामला ठंडे बस्ते में जा सकता है। यह अस्पताल कुछ माह पहले भी सुर्खियों में आया था। यहां इलाज के दौरान एक रोगी की मौत के बाद तीमारदार को बंधक बनाने का मामला सामने आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया था।
विज्ञापन

उस समय भी अस्पताल की जांच शुरू कराई गई थी। मगर, मामला सुलझ गया था। इस बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 75 वर्षीय महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया था। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल से बुजुर्ग महिला को आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत निजी अस्पताल में पैर का ऑपरेशन करने के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात में बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। इसी के बाद चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगने लगा। कुछ ही देर बाद परिजन हंगामा करने लगे। मौके पर प्लाॅस्टिक कांप्लेक्स चौकी पुलिस पहुंचीं। थोड़ी देर बाद पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह भी पहुंचे। मामले को शांत कराया।
सीएमओ ने तीन दिन बाद मामले में जांच के लिए टीम गठित की है। इसमें डिप्टी सीएमओ डाॅ. रणजीत सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार व सीएचसी रुधौली के बेहोशी के डॉ. प्रदीप कुमार शामिल हैं। सीएमओ ने कहा कि इस अस्पताल में इस तरह की दूसरी घटना है। जांच में पता लगा जाएगा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। किस स्तर से लापरवाही बरती गई है।

...
कोट
डिप्टी सीएमओ डाॅ. रणजीत सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार व सीएचसी रुधौली के डॉक्टर प्रदीप कुमार की टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। किस स्तर से लापरवाही बरती गई है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।



डॉ. आरएस दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed