फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Private companies will have to remove cables from electric poles in three days

Basti News: बिजली के खंभे से तीन दिनों में निजी कंपनियों को हटानी होगी केबलें

Sun, 29 Oct 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Private companies will have to remove cables from electric poles in three days
- खंभों पर केबलों का जाल होने के कारण फाल्ट दुरूस्त करने में आ रही समस्या
विज्ञापन

- अधिशासी अभियंता विद्युत ने दी चेतावनी, तीन दिन बाद की जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली के खंभों पर निजी कंपनियों की केबलों का जाल विभाग के लिए अब सिरदर्द बना गया है। लोकल फाल्ट दुरुस्त करने में बिजली कर्मियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अमर उजाला ने 24 अक्तूबर के अंक में खबर प्रकाशित की, जिसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने खंभों पर अवैध रूप से लगाई गईं केबलें तीन दिनों में हटाने का निजी कंपनियों को निर्देश दिया है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खंभों पर डिश केबल, बैनर, बोर्ड व इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों की केबलें लगाई गई हैं। यह केबलें जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर हैं। इससे आवागमन में व्यवधान के साथ लोकल फाल्ट दुुरुस्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बिजली आपूर्ति के संसाधनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। अवैध रूप से खंभों पर लगाई गई केबलों के कारण विद्युत कर्मियों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खंभों पर तारों का जाल बनने के कारण वे एक ओर झुक रहे हैं। बार-बार उन्हें सीधा कराना पड़ रहा है। इससे निगम को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सभी कंपनियों को तीन दिन में केबलें हटाने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में विभाग द्वारा अभियान चलाकर केबलें हटाई जाएंगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed