फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prisoners found in district jail exceeding capacity

Basti News: क्षमता से अधिक मिले जिला कारागार में कैदी

Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Prisoners found in district jail exceeding capacity
एडीजे प्रथम व जिला विकास प्राधिकरण के सचिव ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
बस्ती। जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के निर्देश पर एडीजे प्रथम शिव चंद एवं एडीजे/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश कुमार मिश्र ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कारागार में क्षमता से अधिक बंदी पाए गए।
निरीक्षण के दौरान पाकशाला, लीगल एड क्लीनिक, महिला बैरक, जेल चिकित्सालय पर नजर डाली। जेल में सफाई, गुणवत्ता पूर्ण भोजन की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। बंदियों से पूछताछ के दौरान बताया गया ऐसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता नहीं हैं, को निशुल्क विधिक सहायता के तहत अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन

कुछ महिला बंदियों ने मोतियाबिंद की शिकायत की। उन्होंने जेल अधीक्षक को सीएमओ से संपर्क कर चिकित्सीय शिविर लगवाने के निर्देश दिए। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को खेलकूद, आहार की समुचित व्यवस्था करने व जिला कारागार में नियमित रूप से योग अभ्यास कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। इस मौके पर नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बंदियों की समस्याओं को सुनकर विधिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed