{"_id":"6a9c5a672a61a8a2670b9df9","slug":"viral-infection-outbreak-woman-tests-positive-for-influenza-a-basti-news-c-207-1-bst1005-166038-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वायरल संक्रमण का प्रकोप, महिला इंफ्लुएंजा-ए संक्रमित मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वायरल संक्रमण का प्रकोप, महिला इंफ्लुएंजा-ए संक्रमित मिली
विज्ञापन
बस्ती। बदलते मौसम के बीच जिले में वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अब नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर-10 निवासी 52 वर्षीय महिला में इंफ्लुएंजा-ए संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, वहां उसका उपचार चल रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार के लोगों से संपर्क करने और निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, महागौरी निवासी महिला को कई दिनों से बुखार था। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर उसका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इंफ्लुएंजा के लक्षण मिलने पर जांच कराई। एक सितंबर को महिला का नमूना लेकर निजी लैब में जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजे जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सीएचसी गौर को सूचना देकर परिवार के सदस्यों से संपर्क करने और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इंफ्लुएंजा-ए एक संक्रामक श्वसन संबंधी वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। विभाग की ओर से संक्रमित महिला की स्थिति और उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
-- -- -- --
जिले में पांच स्वाइन फ्लू के मरीज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के पांच मरीज सामने आ चुके हैं। इसके अलावा एक मरीज कोरोना संक्रमित भी पाया गया है। जिला अस्पताल में वायरल और श्वसन संक्रमण से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है।
कोट
बदलते मौसम में वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कई मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। जहां भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं, वहां निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है।
-डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती