{"_id":"5da083d88ebc3e93a45fd999","slug":"prisoner-absconding-basti-news-gkp3249958167","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडखानी का आरोपी जिला अस्पताल से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेडखानी का आरोपी जिला अस्पताल से फरार
विज्ञापन
बंदी रक्षकों को चकमा दे जिला अस्पताल से फरार हुआ बंदी
बस्ती। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर जिला अस्पताल ले जाया गया बंदी बृहस्पतिवार की रात बंदी रक्षकों को चकमा देकर भाग निकला। उसे छेड़खानी के आरोप में वाल्टरगंज पुलिस ने 22 जुलाई को जेल भेजा था।
सूत्रों के अनुसार वाल्टरगंज के पुर्सियां निवासी सिराज (24) ने बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। पहले उसे कारागार अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर जेल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। उसे वार्ड नंबर एक के बरामदे में रखा गया था और उसकी निगरानी में जिला जेल के दो बंदी रक्षकों को तैनात किया गया था। रात करीब 11 बजे सिराज ने लघुशंका जाने की बात कही। इस पर बंदी रक्षकों ने हथकड़ी खोलकर उसे शौचालय में जाने दिया। काफी देर तक बाहर न आने पर बंदी रक्षक दरवाजे को धक्का देकर अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।
शौचालय की खिड़की की जाली कटी हुई थी और बंदी सिराज फरार हो चुका था। तत्काल इसकी सूचना पुरानी बस्ती पुलिस और जेलर को दी गई। नाकाबंदी कर बंदी को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। जेलर सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि सिराज को जेल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।